Kumbh Tarot Rashifal 15 April 2026: आर्थिक मामलों में सजग रहें, दूसरों को बातों में न आएं

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 15 April 2026: पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह न बनें. स्वयं की कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते है. जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Star 

कुछ व्यर्थ के खर्चों के चलते मित्र से उधार ले सकते है. महिला मित्रों के साथ संयमित व्यवहार करें. परिवार के छोटे सदस्य की तबियत के चलते चिंतित हो सकते है. किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है. किसी भी स्थिति में  आपा न खोये. शांति से समाने वाले की भावनाओं को समझें. प्रिय की बातों के प्रति जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह न बनें. स्वयं की कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते है. जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है. जो मौके हाथ से निकल गए है. उनको लेकर अफसोस न करें. किसी ऐसे व्यक्ति से परिचय हो सकता है. जो आपकी सोचने समझने के दृष्टिकोण को बदल दें. किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है. जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा. इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना होगा. किसी कार्य में की गई छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. दूसरों को बातों में न आएं. अपने निर्णय स्वयं लें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: स्वयं को स्वास्थ्य रखने के लिए तले भुने खाने से दूर रहें. सुपाच्य भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन का हिसाब किताब स्वयं करें. आर्थिक मामलों में सजग रहें. 

रिश्ते: पुराने मित्र से मिलकर बचपन की यादें ताजा कर सकते है. नए प्रेम संबंध बनेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement