कुंभ (Aquarius):-
Cards :- Eight of swords
आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें.कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते है.इस बात को समझने का प्रयास करें.की बिना मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे.लोगों की बातों में आकर अपने करीबी व्यक्ति पपर आरोप प्रत्यारोप ना लगाएं.इससे रिश्ते खराब हो सकते है.इस समय किसी भी परिस्थिति में कदम पीछे नहीं हटाया जा सकता है.इस स्थिति में परिवार को बनाए रखने के लिए कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.विचारों में सकारात्मकता लाएं.समस्या को अच्छे से समझने की कोशिश कर सकते है.बाहरी लोगों की मदद निजी या पारिवारिक मामलों में न लें.
किसी को स्वयं के निर्णयों पर संदेह न करने दे.थोड़ा सजग रहें.कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लोगों के बारे में जानकारी रखें.किसी पर अतिविश्वास न करें.नकारात्मक लोगों से दूर रहने का प्रयास करें.सही संगत जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकती है.कार्य क्षेत्र में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं.उनके साथ खुद को बदलने का प्रयास बेहतर साबित होगा.
स्वास्थ्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट चिंतित कर सकती हैं.उसके खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति : आर्थिक रूप से परेशानी हो सकती हैं.कर्ज की अधिकता से परेशान होंगे.
रिश्ते : प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी हैं.आपसी बातचीत से इन बातों को सुलझाने का प्रयास बेहतर रहेगा.
दिशा भटनागर