कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Devil
परिवार का कोई सदस्य प्रेम विवाह की बात पर अड़ सकता है. इससे पारिवारिक क्लेश की स्थिति बन सकती है. इस समय धैर्य और संयम से कार्य करें. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते मन कार्यों से भटक सकता है. इससे कार्यों को पूर्ण करने में विलंब हो सकता है. इस समय कार्यों की तरफ संपूर्ण ध्यान केंद्रित करें. संतान की उपलब्धि पर उत्साहित होंगे. कार्य क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन होने से चिंतित होंगे. नई जगह में अन्य लोगों का सामंजस्य बैठना आसान नहीं होगा. इस बात को लेकर चिंता हो सकती है. पढ़ाई लिखाई में मन ना लगने के कारण पिता से डांट पड़ सकती है. मन को स्थिर बनाए रखना की आवश्यकता समझे. कुछ मित्रों से किसी को लेकर विवाद हो सकता है. इस समय इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करें. नई संपत्ति की खरीदी से विवाद हो सकता है. इस विवादित संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति के रूप में बदल सकते हैं.
स्वस्थ: कार्यों की अधिकता के चलते काफी थकान अनुभव कर सकते हैं. इस थकान के कारण कुछ समय से बुखार आ रहा है.
आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन बिना लिखा पढ़ी के न दे. किसी भी कागजात को पढ़े और समझे हस्ताक्षर न करें.
रिश्ते: जीवनसाथी के किसी मित्र की गलत सोच के चलते दोनों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है.
दिशा भटनागर