Kumbh Tarot Rashifal 4 May 2026: बिना डरे पूरी लगन से काम करें, आत्मविश्वास ही सफलता दिलाएगा

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 4 May 2026: परिवार की कोई बुजुर्ग महिला विवाह का प्रस्ताव ला सकती है. अपनी बात रखते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को खुले दिल से स्वीकार करें.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ राशि (Aquarius)
Cards: Knight of Cups

आपकी मेहनत और समर्पण आपको किसी नई परियोजना में अहम जिम्मेदारी दिला सकता है. हालांकि, दोस्तों के साथ चला आ रहा कोई विवाद बढ़ सकता है, जिसे समय रहते सुलझाना जरूरी है. किसी खास व्यक्ति को लेकर चिंता मन में बनी रह सकती है, इसलिए भावनाओं को संतुलित रखना जरूरी होगा. कार्य से जुड़े जरूरी दस्तावेजों और जानकारियों को ध्यान से जांचें. बिना डर के पूरी लगन से काम करें, क्योंकि आपका आत्मविश्वास ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा.

Advertisement

परिवार की कोई बुजुर्ग महिला विवाह का प्रस्ताव ला सकती है. अपनी बात रखते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को खुले दिल से स्वीकार करें. निजी या गोपनीय बातों को दूसरों के सामने साझा करने से बचें और किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.

स्वास्थ्य: दिनचर्या में लापरवाही आलस्य बढ़ा सकती है, इसलिए नियमितता अपनाना जरूरी है.
आर्थिक स्थिति: परिवार के किसी बुजुर्ग से मूल्यवान उपहार मिलने के संकेत हैं.
रिश्ते: कोई मित्र आपके काम में बाधा डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement