Kumbh Tarot Rashifal 4 March 2026: कुंभ राशि वाले नहीं कमा पाएंगे ज्यादा प्रतिफल, हो सकती है चिंता संतान की उच्च शिक्षा को लेकर

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 4 March 2026: इस बात पर विश्वास रखें. ईश्वर पर आस्था और विश्वास को कम न होने दें. समय समय पर परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सुझाव लेते रहें. सही कोशिश करेंगे,तो सभी स्थितियां सही होती जाएंगी. 

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ  (Aquarius):-
Cards:- Nine of swords

इस समय किसी बात से खुद को काफी हद तक प्रभावित कर चुके है. जिसके चलते अन्य लोगों की बातों को अनसुना कर सकते है. विचारों की नकारात्मकता के चलते एक छोटी सी बात को भी काफी बड़ी समस्या में तब्दील कर रहे है. विचारों में सकारात्मक लाने का प्रयास करें. अंधविश्वास से दूर रहें. किसी के विचारों को खुद पर हावी न होने दें. समस्या को सुलझाने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. सामने वाले की भावनाओं को समझें. यदि विचारों में बहुत अधिक उथल पुथल चल रही है. तो उनको नियंत्रित करें. जल्द ही समस्या का निवारण हो सकता है. इस बात पर विश्वास रखें. ईश्वर पर आस्था और विश्वास को कम न होने दें. समय समय पर परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सुझाव लेते रहें. सही कोशिश करेंगे,तो सभी स्थितियां सही होती जाएंगी. 

Advertisement

स्वास्थ्य :हृदय संबंधी रोग होने की संभावना बन रही है. किसी बड़े चिकित्सक  से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं. 

आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है. थोड़ी थोड़ी धनराशि की बचत करने की आदत को अपनाने का प्रयास करें. 

रिश्ते: कुछ रिश्ते अपनी असलियत लेकर सामने आ गए है. इससे मन आहत हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement