कुंभ (Aquarius):-
Card:- Seven of Swords
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. यदि संभव नहीं है. तो किसी की मदद का आश्वासन न दें. सामने वाले की अपेक्षाएं बढ़ सकती है. कुछ लोगों की आदत दूसरों की कमियां ढूंढने और टीका टिप्पणी करने की होती है. ऐसे लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. संभव है, कि कार्य क्षेत्र में किसी अच्छे अवसर को कोई चालाकी से छीनने का प्रयास करें. थोड़ा सजग रहें. ओर आसपास के वातावरण को लेकर चौकन्ने हो. किसी व्यक्ति का व्यवहार जरूरत से ज्यादा मीठा हो. तो थोड़ा सजग रहना चाहिए. कार्य या व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी बात को सामने वाले के साथ सोच समझकर साझा करें. किसी पर भी अतिविश्वास ना करें. अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें. कार्य क्षेत्र में कुछ लोग बढ़ते हुए मान सम्मान से ईर्ष्या कर सकते हैं. इस ईर्ष्या के चलते कोई नुकसान पहुंचने की चेष्टा कर सकता है. लोगों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. जल्दबाजी में कार्यों को पूरा न करें. कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता का ध्यान रखें. धैर्य और संयम के साथ कार्य करना चाहिए. कोशिश करें, कि किसी को बातों से ठेस न पहुंचाएं.
स्वास्थ्य : किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से काफी समय से परेशान हो सकते है. चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.
आर्थिक स्थिति: नए वाहन की खरीदी कर सकते है. लिया गया उधार समय पर लौटाएं.
रिश्ते : परिवार में किसी के विश्वासघात ने अन्य लोगों के प्रति अविश्वास की भावना पैदा कर दी है. जिसके चलते काफी तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है.
दिशा भटनागर