Kumbh Tarot Rashifal 3 April 2026: व्यर्थ के कामों में धन खर्च न करें, बचत के पैसों का सही इस्तेमाल करें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 3 April 2026: अधूरे कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें यदि आसपड़ोस में कोई विवाद की स्थिति बन रही है. तो उसमें पड़ने की जगह चुप रहना ही बेहतर होगा.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):- 
Cards:- The Star 

परिवार के भीतर चल रही किसी उलझन को मिल बैठकर सुलझाने में सफल हो सकते हैं. संपत्ति की खरीद से जुड़ा कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है. न्यायालय से जुड़ा कोई मामला पक्ष में होने से राहत मिल सकती है. किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचाना बेहतर होगा. इस समय अपनी आवश्यकताओं और जिम्मेदारियां पर ध्यान दीजिए. स्वभाव की कुछ उलझनों के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है. बढ़ते हुए खर्चो को संतुलित करने के लिए योजना बनाकर चलना जरूरी होगा.

Advertisement

शौक और सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च करने से बचें. कोई कार्य अंतिम समय पर आकर अटक सकता है. जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है. अधूरे कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें यदि आसपड़ोस में कोई विवाद की स्थिति बन रही है. तो उसमें पड़ने की जगह चुप रहना ही बेहतर होगा. अपने कार्यों में समझदारी और सूझबूझ दिखाएं. 

स्वास्थ्य: परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है. 

आर्थिक स्थिति: व्यर्थ के कामों में धन खर्च न करें. बचत पूंजी को किसी अच्छी योजना में निवेशित कर सकते हैं. 

रिश्ते: किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर सकती है. इस समय अपने रिश्तों को और मधुर बनाने का प्रयास करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement