Kumbh Tarot Rashifal 2 March 2026: खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे, मेहनत करने वालों को ही लाभ होगा

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 2 March 2026: कार्य के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें. जीवन में आ रही सभी स्थितियों और समस्याओं का सामना स्वयं ही करना पड़ता है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards :-Ten of swords 

किसी दोहरी परिस्थिति में खुद को उलझा हुआ पा सकते हैं. इस समय कोई भी प्रयास सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं. किसी से मदद मांगना इस स्थिति से बाहर निकल सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ बढ़ती हुई नजदीकि़ियां अफवाहों को जन्म दे सकती हैं. इस समय इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न दें. कुछ रिश्ते खत्म होने के कगार पर आ सकते हैं. ऐसी स्थिति में उन रिश्तो से दूर होना सभी के लिए बेहतर रहेगा. किसी व्यक्ति का दोहरा चरित्र सामने आने से खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे.

Advertisement

सामने वाले के साथ जीवन की कई निजी बातों को साझा कर चुके हैं. इन बातों के बाहर आने की संभावना डरा सकती है. धैर्य और संयम के साथ इस प्रतिकूल स्थिति का सामना करें. कार्यों की अधिकता के चलते पारिवारिक जीवन असंतुलित हो सकता है. कार्य के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें. जीवन में आ रही सभी स्थितियों और समस्याओं का सामना स्वयं ही करना पड़ता है.

इस बात को ध्यान रखें. जीवन में चमत्कार बार बार नहीं होते हैं. मेहनत खुद को ही करना पड़ेगी. किसी भी स्थिति में स्वयं को कमजोर न पड़ने दें. सकारात्मक सोच हर स्थिति का सामना करने की हिम्मत देती है. कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. किसी के साथ प्रेम संबंध को साझा न करें. बड़े बुजुर्ग लोगों के अनुभव जीवन में काम आते है. उनसे बातचीत करते रहें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: पूर्व में लगी किसी चोट का पुनः हरा होना मुश्किल में डाल सकता है. 

आर्थिक स्थिति: पैसे को सही जगह पर निवेशित करें. निवेश सम्बन्धी दूसरों की सलाह पर ध्यान जरूर दे. 

रिश्ते: लोगों से बदले की भावना ना रखें. इससे स्वयं का व्यवहार खराब होता जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement