Kumbh Tarot Rashifal 2 April 2026: वित्तीय समस्याएं हल हो सकती हैं, पदोन्नति की संभावनाएं हैं

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 2 April 2026: सफलता मिलने से पहले योजनाओं को किसी के साथ साझा ना करें. दोस्तों की मदद से वित्तीय समस्याएं हल हो सकती हैं. पदोन्नति के संभावना मिल सकती है. लंबे समय बाद प्रिय के साथ नजदीकियां महसूस कर सकेंगे.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Tower

कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इस समय मानसिक शांति की तलाश कर सकते है. जीवन साथी के व्यवहार में आया बदलाव किसी बड़े परिवर्तन की आशंका दे सकता है. इस बात को लेकर वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. जीवनसाथी से खुलकर इस विषय पर बातचीत कर सकते है. सफलता मिलने से पहले योजनाओं को किसी के साथ साझा ना करें. दोस्तों की मदद से वित्तीय समस्याएं हल हो सकती हैं. पदोन्नति के संभावना मिल सकती है. लंबे समय बाद प्रिय के साथ नजदीकियां महसूस कर सकेंगे.

Advertisement

कोई करीबी व्यक्ति ऐसी कोई बात परिवार के सामने ला सकता है. जो परिवार में तनाव ला सकता है. इस वजह से सामने वाले से काफी विवाद हो सकता है. किसी पुराने कानूनी मामले के फिर से सामने आने के कारण कार्य क्षेत्र में दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं. इस स्थिति में फैसला विरुद्ध हो सकता है. इस बात की चिंता हो सकती है. प्रिय मित्र से विवाद होने के कारण खुद को अकेला महसूस करेंगे. परिवार के बड़े सदस्यों के साथ अपनी परेशानी को साझा कर उसका समाधान लेने की कोशिश करें. थोड़ा प्रयास अवश्य लग सकता है. लेकिन समस्या सुलझ जाएगी. 

स्वास्थ्य: बालों का झड़ना बढ़ सकता है. घरेलू उपचार की जगह किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले सकते है. 

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में निवेश कर सकते है. किसी सलाहकार की मदद मिल सकती है. 

Advertisement

रिश्ते: मित्र के विवाह में कोई बड़ा हादसा होने से सभी लोग दुःखी हो सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement