कुंभ - महत्वपूर्ण कार्य साधेंगे. कामकाज में फोकस व निर्णय क्षमता बढ़ेगी. व्यक्तिगत मामले पक्ष में रहेंगे. उूर्जा और विश्वास से विभिन्न कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. औरों से आगे आने की सोच रखेंगे. नवाचार अपनाएंगे. चर्चा के केंद्र में रहेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. यात्रा कर सकते हैं. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. साझा व्यवसाय में उचित गति रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- रचनात्मकता पर जोर बनाए रखेंगे. सृजन पर बल देंगे. कारोबारी पक्ष मजबूत बना रहेगा. सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. लाभ में वृद्धि होगी. नवीन कार्याे में सक्रियता आएगी.
धन संपत्ति- आर्थिक प्रयास बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम बनेंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. साख प्रसिद्धि बल पाएगी. व्यवस्था प्रबंधन मजबूत रहेंगे. कौशल को बल मिलेगा.
प्रेम मैत्री- प्रेम प्रसंग सुखद बने रहेंगे. परिवार में मिठास बढ़ेगी. संबंधों में उत्साह बना रहेगा. शुभ संवाद बनाए रहेंगे. परिजन प्रभावित होंगे. सभी का विश्वास जीतेंगे. खुशी का ध्यान रखेंगे. प्रियजनों की भावनाओं का सम्मान रखेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. संबंध मधुर रहेंगे. अतिथि आगमन संभव है.
स्वास्थ्य मनोबल- कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. रचनात्मक प्रयासों में रुचि रखेंगे. सकारात्मक चर्चा बढ़ेगी. बड़प्पन से काम लेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल बढ़ेगा.
शुभ अंक: 1, 3, 4 और 8
शुभ रंग: पीतवर्ण
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और महामाया देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें. कलात्मकता बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा