शासकीय कार्यों को बल देने वाला समय है. कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवरों को इच्छित सफलता मिलेगी. प्रबंधन पर जोर बढ़ाने का भाव रहेगा. सभी प्रसन्न व प्रभावित होंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क एवं संचार बेहतर रहेगा. खानपान संवार पर रहेगा. कार्यव्यवस्था पर जोर देंगे. प्रशासनिक पक्ष बल पाएगा. पैतृक कार्याें में तेजी आएगी. सभी क्षेत्रों में साज संवार बनाए रखेंगे. वित्तीय मामले गति लेंगे. करियर कारोबार में तेजी आएगी. महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- साख सम्मान में वृद्धि होगी. अनुभव का लाभ उठाएंगे. पद प्रभाव में वृद्धि होगी. विविध कार्याें में तेजी आएगी. उद्योग व्यवसाय में सफलता मिलेगी. योजनाओं में गति आएगी. पेशेवरता बनी रहेगी.
धन संपत्ति- प्रतिभा व योग्यता से महत्वपूर्ण जगह बनाए रखेंगे. विविध प्रयासों मंे प्रभावी रहेंगे. महंगी खरीदी पर संभव है. संसाधनों से जुड़े मामले गति लेंगे. उद्योग व्यवस्था में रुचि बढ़ाएंगे. सत्ता संबंध संवरेंगे.
प्रेम मैत्री- अपनों से मन की कह पाएंगे. घर परिवार का माहौल प्रसन्नता बढ़ाएगा. रिश्तों को संवारेंगे. संरक्षण का भाव बढ़ेगा. सभी के प्रति आदर रखेंगे. परस्पर भरोसा बढ़ेगा. भावनात्मकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. निजी मामलों में सुधार होगा. सहयोग की भावना बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान आकर्षक रहेगा. स्वास्थ्य संवार पाएगा. व्यक्तित्व को बल मिलेगा. मनोबल ऊंचा होगा. सुख सुविधाएं बनी रहेगी. बड़़प्पन बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना व अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सोम् सोमाय नमः का जाप करें. सहज रहें.
शुभ अंक : 1, 2, 4 और 8
शुभ रंग : मूनस्टोन
अरुणेश कुमार शर्मा