Aquarius/Kumbh rashi, Aaj Ka Rashifal- मेहमानों का आना लगा रहेगा. भव्यता पर जोर रखेंगे. परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न आयोजन से जुड़ेंगे. उत्सव के अवसर बनेंगे. धनधान्य बढ़त पर रहेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा. रक्त संबंध संवरेंगे. सकियता और साहस बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. मनोरंजक यात्रा संभव है. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. इच्छित सफलता पाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे.
धन लाभ- आर्थिक विषयोंं को बल मिलेगा. शुभ कार्यों से जुड़ेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाणिज्यिक लाभ बढ़ेगा. फोकस बनाए रखेंगे. प्रबंधन सहयोगी होगा. सूचनाएं साझा करेंगे. अवसर भुनाएंगे.
प्रेम मैत्री- विनम्र वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. सौंदर्यबोध बढे़गा. सबको साथ लेकर चलेंगे. संस्कार परंपराओं का पालन रखेंगे. भव्यता व साज संवार पर जोर रहेगा. सीख सलाह पर ध्यान देंगे. सभी प्रसन्न रहेंगे. प्रिय से भेंट होगी. रिश्ते अनुकूल रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- उत्साह और मधुरता बनाए रखेंगे. संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. मन सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य सुधार लेगा. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. सूझबूझ से कार्य करेंगे. मेलजोल बढ़ाएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक : 2 और 6
शुभ रंग : बेबी पिंक
आज का उपाय : महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. वचन पालन रखें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें.
अरुणेश कुमार शर्मा