कुंभ- बड़े लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास रहेगा. उद्योग व्यापार के मामले बनेंगे. साझीदारों का भरोसा जीतेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. परस्पर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है. सुख सौख्य बढ़ेगा. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे. लाभ में वृद्धि होगी. स्थायित्व बल पाएगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. निजता पर जोर रखेंगे.
धन लाभ- मान सम्मान में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण प्रयास बनेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. कामकाजी अनुकूलता बनी रहेगी. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. करियर कारोबार में मजबूती आएगी. पेशेवर सहयोग करेंगे. उपलब्धियां बढ़ेंगी. सामूहिक प्रयासों में सफल होंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार के लोगों का साथ रहेगा. प्रियजनों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. टीम भावना से आगे बढ़ेंगे. लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. प्रभावी निर्णय लेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- संवेदनशील बने रहेंगे. रुटीन पर ध्यान देंगे. साख सक्रियता बढ़ेगी. खानपान में सात्विकता रखें. रहन सहन संवारें. मनोबल ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक : 1 और 3
शुभ रंग : सिंदूरी
आज का उपाय : हनुमानजी और गणेशजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. साथ और साहस बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा