Aaj ka Rashifal 30 अप्रैल 2026: कर्क राशि वाले बिजनेस के काम में पाएंगे तेजी, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 30 अप्रैल 2026, Horoscope Today: संपर्क और संवाद में सक्रियता रखें. आपको अपने अनुभव और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा. प्रेम और स्नेह के मामले बल पाएंगे और आप अपने तात्कालिक लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष राशि: मेहनत और लगन से संवरेंगे काम
मेष राशि के जातकों के लिए समय सुधार पर बना हुआ है. आपकी मेहनत और लगन से कार्यगति पहले से बेहतर होगी. आर्थिक प्रयास सहज रहेंगे और उद्योग व्यापार के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सीख और सलाह बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. ज्योतिष कहता है कि आज लोभ और प्रलोभन से पूरी तरह बचें.

Advertisement

आज उधार लेनदेन करना आपके लिए ठीक नहीं है. नियम और अनुशासन का पालन करें. चर्चा, संवाद और भेंटवार्ता में खुद पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और अपनी कार्ययोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं. समय प्रबंधन पर ध्यान देने से आप अपने समकक्षों का सहयोग पा सकेंगे.

शुभ रंग: सिंदूरी

शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. तर्क बढ़ाएं.

वृष राशि: प्रतिस्पर्धा में रहेंगे आगे
वृष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवश्यक कार्यों को लंच तक पूरा कर लें. इसमें उन्हें अधिक सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण सहकर्मियों और मित्रों का साथ बना रहेगा. व्यक्तिगत गतिविधियों में तेजी आएगी और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी. आपमें साहस और पराक्रम की कोई कमी नहीं रहेगी.

Advertisement

संबंधों में सहजता रहेगी और अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. स्वजनों के साथ आप यादगार वक्त बिताएंगे. भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बनेंगे और लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. परीक्षा और प्रतिस्पर्धा में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, जिससे सफलता का प्रतिशत ऊंचा होगा.

शुभ रंग: क्रीम कलर

शुभ अंक: 3, 6 और 8

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. वचन रखें.

मिथुन राशि: अपनों के साथ बीतेगा सुखद समय
मिथुन राशि के जातकों के लिए आसपास का वातावरण अनुकूल बना रहेगा. आप घर-परिवार से करीबी बढ़ाएंगे और दोस्तों के साथ तालमेल संवर जाएगा. अपनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. आपकी निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और आप जिम्मेदार लोगों का सानिध्य प्राप्त करेंगे.

आज आपको मितभाषी रहने की सलाह दी जाती है. विभिन्न विषयों पर अपना फोकस बढ़ाएं और परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें. आपका प्रबंधन बेहतर बना रहेगा और पैतृक पक्ष से सहयोग मिलेगा. सहज बनें और बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें. निजी विषयों में संवेदनशीलता दिखाना आज जरूरी है.

शुभ रंग: आंवला समान

शुभ अंक: 3, 5 और 8

Advertisement

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. अहंकार न करें.

कर्क राशि: सामाजिक स्थिति में होगा सुधार
कर्क राशि के जातकों में आज साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा. आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. वाणिज्यिक मामलों में तेजी बनी रहेगी और कामकाज के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है. सहकारिता पर आपका जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करना आज आपके लिए बहुत जरूरी है.

व्यर्थ की चर्चाओं से बचें ताकि आपका संकोच दूर हो सके. आपकी सामाजिक स्थिति संवरेगी और आपके साहस से सभी प्रभावित होंगे. संपर्क और संवाद में सक्रियता रखें. आपको अपने अनुभव और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा. प्रेम और स्नेह के मामले बल पाएंगे और आप अपने तात्कालिक लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे.

शुभ रंग: भगवा

शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. प्रवचन सुनें.

सिंह राशि: वाणी से जीतेंगे सबका दिल
सिंह राशि के जातकों को श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाने में सबका भरपूर सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में सुख और सौख्य बना रहेगा. आपके घर प्रियजनों का आगमन हो सकता है. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से सभी का मन जीत लेंगे. आपको आज आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.

Advertisement

करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं और अतिथि का सत्कार करें. रक्त संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और आप पैतृक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आप एक अच्छे मेजबान साबित होंगे. श्रेष्ठ कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और आप अपनी सफलता से काफी उत्साहित नजर आएंगे.

शुभ रंग: ऐप्पल रेड

शुभ अंक: 1, 3 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. साज संवार रखें.

कन्या राशि: नवाचार और रचनात्मकता पर जोर
कन्या राशि के जातक आज विभिन्न प्रयासों में गति बनाए रखेंगे. परस्पर भरोसा बढ़ाना आपके लिए अच्छा रहेगा. रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपके व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता बनी रहेगी. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी और वातावरण आपके अनुकूल रहेगा.

आप अपने इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और नवाचार पर जोर देंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. बजट के अनुरूप ही खर्च और निवेश करें. बड़प्पन से काम लें और सबका ख्याल रखें. पहल बढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा. संस्कारों पर आपका जोर बना रहेगा, जिससे परिवार में मान बढ़ेगा.

शुभ रंग: खाकी

शुभ अंक: 3, 5 और 8

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. बड़ा सोचें.

Advertisement

तुला राशि: रिश्तों के प्रति बढ़ेगी संवेदनशीलता
तुला राशि के जातकों के लिए समय निरंतर सुधार पर बना हुआ है. आपके शुभ कार्य अब गति लेंगे. कामकाजी मामलों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और साहस में वृद्धि होगी. रिश्तों के प्रति आपकी संवेदनशीलता बनी रहेगी और करीबियों का सहयोग मिलेगा.

हड़बड़ी और जल्दबाजी दिखाने से बचें. दान-धर्म के कार्यों में रुचि लें और विनम्रता बनाए रखें. आर्थिक और वाणिज्यिक विषयों में सजग रहना जरूरी है. संभलकर आगे बढ़ें और रिश्तों को निभाने का पूरा प्रयास करें. नीति-नियमों का पालन करते हुए आप जरूरी कार्यों को गति दे पाएंगे. विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

शुभ रंग: कांसे के समान

शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रखें.

वृश्चिक राशि: आर्थिक प्रबंधन रहेगा बेहतर
वृश्चिक राशि के जातकों को महत्वपूर्ण मामलों को लंच तक हल कर लेने की कोशिश करनी चाहिए. वैदेशिक मामले आपके पक्ष में बनेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखें. सहकर्मियों और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा. आप परिस्थिति पर अपना नियंत्रण बढ़ाने में सफल होंगे.

अनुशासन से कार्य करें और वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएं. प्रभावशाली परिणामों से आपका उत्साह बढ़ेगा. आपका आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा, हालांकि आय और व्यय दोनों बढ़े हुए रह सकते हैं. महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे और आप कागजी कार्रवाई में पक्के रहेंगे.

Advertisement

शुभ रंग: मरून

शुभ अंक: 3, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सहज रहें.

धनु राशि: करियर और व्यापार में उछाल
धनु राशि के सभी मामले आज सहजता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में आप सामंजस्य बनाए रखेंगे. आपके पद और प्रभाव में वृद्धि होगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. इच्छित परिणामों से आप उत्साहित रहेंगे और प्रबंधन की योजनाओं को समर्थन मिलेगा.

सहज संवाद से आपकी पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी. समय प्रबंधन बेहतर होने से सकारात्मक परिणाम बनेंगे. करियर और व्यापार में आज उछाल देखने को मिलेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे और पैतृक व प्रशासनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे.

शुभ रंग: स्वर्णिम

शुभ अंक: 3, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. वचन निभाएं.

मकर राशि: भाग्य और आस्था को मिलेगा बल
मकर राशि के जातक आज भाग्य और प्रबंधन क्षमता के बल पर सभी कार्यों में सफलता पाएंगे. बंधुजनों की मदद से शुभता बढ़ेगी. हितलाभ में वृद्धि होगी और आप सहयोग से सभी कार्य साध लेंगे. भाग्यबल से आप बिना किसी संकोच के आगे बढ़ते रहेंगे.

Advertisement

लाभ और भेंट के अवसर बनेंगे. आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी और धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्य व्यापार में तेजी रहेगी और व्यावसायिक शिक्षा पर आपका विशेष जोर रहेगा.

शुभ रंग: पीतांबरी

शुभ अंक: 6, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. संकल्प बनाए रखें.

कुंभ राशि: अपनों के सहयोग से पूरे होंगे काम
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय सुधार पर है, इसलिए सहज गति से आगे बढ़ें. अनजान लोगों और धूर्त व्यक्तियों की बातों में आने से बचें. अप्रत्याशित गतिविधियों पर अंकुश रखें. घर-परिवार में शुभता और सहजता बनी रहेगी.

नीति-नियमों पर अपना फोकस रखें और व्यवस्था का उल्लंघन न करें. विनम्रता से अपना काम निकालें और रूटीन को संवारें. सावधानी बरतना आज आपके लिए बहुत जरूरी है. अपनी वाणी और व्यवहार में मिठास बढ़ाएं. धैर्य रखें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.

शुभ रंग: सफेद चंदन

शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सामंजस्य बढ़ाएं.

मीन राशि: साझेदारी और साख में होगी वृद्धि
मीन राशि के जातक आज तात्कालिक विषयों पर अपना फोकस बढ़ाएं. जरूरी लक्ष्यों को लंच तक पूरा करने की कोशिश करें. अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाना आपके लिए हितकारी होगा. साझेदारी बेहतर होने की संभावना है और चारों ओर सकारात्मकता बनी रहेगी.

कारोबार में उछाल रहेगा और उद्योग-व्यापार में रूटीन बना रहेगा. आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं और सात्विकता बनाए रखें. कोई भी निर्णय सोच-विचार कर लें और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. विनम्र बनें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement