Aaj ka Rashifal 23 मार्च 2026: धनु राशि वाले खर्चों पर ध्यान दें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 23 मार्च 2026, Horoscope Today: धनु राशि वालों को आज स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देना होगा. कामकाज में सुधार होगा और अनुभव से लाभ मिलेगा.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज परिवार के साथ समय बिताने और खुशियों में शामिल होने का मौका रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. परंपरागत व्यवसाय में उछाल आएगा और बचत पर ध्यान रहेगा.
शुभ अंक: 2, 5, 9
शुभ रंग: रेड रोज
आज का उपाय: मां स्कंदमाता की पूजा करें और आदरभाव बनाए रखें.

Advertisement

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा के योग बनेंगे.
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: मां स्कंदमाता की पूजा करें और साज-संवार पर ध्यान दें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन कामकाज सामान्य रहेगा. बड़ों की सलाह से काम करना फायदेमंद रहेगा.
शुभ अंक: 2, 5, 9
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
आज का उपाय: विवेकशीलता बनाए रखें और मां स्कंदमाता की पूजा करें.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और परिवार में खुशहाली रहेगी. करियर में उन्नति के संकेत हैं और मान-सम्मान बढ़ेगा.
शुभ अंक: 2, 5, 9
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
आज का उपाय: लक्ष्य पर ध्यान रखें और मां स्कंदमाता की पूजा करें.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज करियर और प्रशासनिक कार्यों में सफलता के योग हैं. संपर्क और संचार बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: सहजता बनाए रखें और मां स्कंदमाता की आराधना करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे. कामकाज में बेहतर प्रदर्शन रहेगा.
शुभ अंक: 2, 5, 9
शुभ रंग: समुद्री
आज का उपाय: जनकल्याण के कार्य करें और बड़ा सोचें.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. कामकाज में संतुलन बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: धैर्य रखें और मां स्कंदमाता की पूजा करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टीमवर्क से सफलता मिलेगी. व्यवसाय में उन्नति होगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा. योजनाएं सफल होंगी.
शुभ अंक: 2, 5, 9
शुभ रंग: ब्राइट रेड
आज का उपाय: सहयोग की भावना रखें और नियमित पूजा करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को आज स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देना होगा. कामकाज में सुधार होगा और अनुभव से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 2, 3, 9
शुभ रंग: भगवा
आज का उपाय: नियमितता बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
शुभ रंग: मड कलर
आज का उपाय: उमंग के साथ कार्य करें और मां स्कंदमाता की पूजा करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए करियर में स्थिरता रहेगी. आर्थिक मामलों में सूझबूझ जरूरी है. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे.
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
शुभ रंग: सनराइज
आज का उपाय: अहंकार से बचें और धैर्य बनाए रखें.

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज साहस और संपर्क से लाभ मिलेगा. करियर में सकारात्मकता रहेगी और नए अवसर मिलेंगे.
शुभ अंक: 2, 2, 5, 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: धर्मस्थल जाएं और सक्रियता बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement