Aaj ka Rashifal 22 फ़रवरी 2026: वृष राशि वाले नियमों का पालन करें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 22 फ़रवरी 2026, Horoscope Today: आर्थिक पक्ष आज आपकी उम्मीदों के मुताबिक रहेगा. सहकर्मियों और वरिष्ठों का साथ मिलने से आप पेशेवर प्रदर्शन में सुधार करेंगे.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष राशि: आज आपका पूरा फोकस रचनात्मक अवसरों पर रहेगा. घर-परिवार का भरपूर सहयोग मिलने से आप लंबित कार्यों को गति देंगे. स्मार्ट वर्क के जरिए आप कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी. आपका उत्साह चरम पर रहेगा.

शुभ अंक: 1, 4, 7, 9

शुभ रंग: मरून

आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, सूखे मेवे बांटें और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें.

Advertisement

वृष राशि: आज आपको अपने कार्यों में नियमितता बनाए रखने की जरूरत है. लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है, इसलिए नीतिगत नियमों का पालन करें. निवेश की योजनाओं पर ध्यान दें और वाणी में विनम्रता रखें. विपक्षियों से सतर्क रहना आज आपके लिए जरूरी है.

शुभ अंक: 4, 6, 7

शुभ रंग: श्वेत

आज का उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें. कम बोलें.

मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष आज आपकी उम्मीदों के मुताबिक रहेगा. सहकर्मियों और वरिष्ठों का साथ मिलने से आप पेशेवर प्रदर्शन में सुधार करेंगे. पैतृक संपत्ति के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं. मित्रों के साथ सुखद समय बीतेगा और व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी.

शुभ अंक: 1, 4, 5, 7

शुभ रंग: अंजीर समान

आज का उपाय: सूर्यदेव की पूजा करें और कार्यों में तेजी लाएं. आदित्य हृदय स्रोत का पाठ लाभदायक होगा.

Advertisement

कर्क राशि: प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़े कार्यों में आज आप अव्वल रहेंगे. करियर में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. महत्वपूर्ण यात्राएं सफल होंगी और आपको शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. धैर्य और कौशल के साथ आगे बढ़ें, अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 4, 7

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

आज का उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें.


सिंह राशि: भाग्य की प्रबलता से आज आपके चारों ओर सकारात्मक माहौल रहेगा. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन जोखिम भरे कामों से बचना ही बेहतर है. अनुशासन को अपनी ताकत बनाएं.

शुभ अंक: 1, 4, 7

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

आज का उपाय: सूखे मेवे का प्रसाद बांटें और बड़ा सोचें. सूर्यदेव को अर्घ्य देना न भूलें.

कन्या राशि: आज आपको अपनों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए. कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है. अपरिचितों पर भरोसा करने से बचें और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें. आपसी सहयोग से ही बिगड़े काम बनेंगे.

शुभ अंक: 1, 4, 5, 7

शुभ रंग: पिस्ता

आज का उपाय: सूर्य आराधना करें और धैर्य बनाए रखें. आदित्य हृदय स्रोत का पाठ मानसिक शांति देगा.

Advertisement

तुला राशि: करियर और व्यापार में टीम वर्क आज आपको बड़ी सफलता दिला सकता है. सात्विक खानपान रखें और नेतृत्व क्षमता को बल दें. विपक्ष को मौका न दें और साझा प्रयासों में तेजी लाएं. अनुबंधों को संवारने के लिए आज का दिन उपयुक्त है.

शुभ अंक: 4, 6, 7

शुभ रंग: क्रीम

आज का उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्य दें और अनुबंधों पर ध्यान दें.

वृश्चिक राशि: कार्यशैली को प्रभावशाली बनाए रखने के लिए नीति-नियमों का पालन करें. आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा. हालांकि, कुछ आशंकाएं मन में रह सकती हैं, लेकिन लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखना आज अनिवार्य है.

शुभ अंक: 1, 7, 9

शुभ रंग: रक्त वर्ण (लाल)

आज का उपाय: परिश्रम बढ़ाएं और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें.


धनु राशि: आज व्यक्तिगत मामलों में सहजता बनी रहेगी. प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने के मौके मिलेंगे. प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा. विनम्रता और स्मार्ट वर्किंग से आप हर चुनौती को पार कर लेंगे.

शुभ अंक: 1, 3, 7

शुभ रंग: ऐप्पल रेड

आज का उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और नियमों का पालन करें.

मकर राशि: परिवार को समय देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. कामकाज में प्रबंधन बेहतर रहेगा. स्वार्थ का त्याग कर बड़ों की बातें सुनें. आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन व्यक्तिगत योजनाओं में सक्रियता लाने की जरूरत है. पूर्वाग्रहों से दूर रहें.

Advertisement

शुभ अंक: 4, 7, 8, 9

शुभ रंग: रस्ट कलर

आज का उपाय: भगवान सूर्य की वंदना करें और मितभाषी बनें.

कुंभ राशि: आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और संपर्क का दायरा भी बड़ा होगा. वाणिज्यिक कार्यों में लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. उत्साह बनाए रखें, क्योंकि आज का वातावरण आपके अनुकूल है.

शुभ अंक: 1, 4, 7, 8

शुभ रंग: बैंगनी

आज का उपाय: सौरमंडल के स्वामी की पूजा करें और विनम्र रहें.

मीन राशि: घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और मेहमानों का आगमन हो सकता है. आपकी लोकप्रियता और जीवन स्तर में सुधार आएगा. वाणी की मधुरता से आप सबका दिल जीत लेंगे. चहुंओर सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. खानपान पर विशेष ध्यान दें.

शुभ अंक: 1, 3, 7

शुभ रंग: सुनहरा (गोल्डन)

आज का उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्य दें और मधुर वाणी का प्रयोग करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement