मेष: रचनात्मकता और पराक्रम में होगी वृद्धि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तेजी से कार्य करने और रचनात्मक सुधारों को बनाए रखने वाला होगा. आपकी कार्यशैली इतनी आकर्षक रहेगी कि कार्यस्थल पर सभी आपसे प्रभावित रहेंगे. आज आप अपनों के साथ खुशियां साझा करेंगे और पुराने संपर्कों का लाभ उठाएंगे. आधुनिक प्रयासों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके पराक्रम से शत्रु भी पस्त होंगे.
रक्त संबंधों में आज मजबूती आएगी और परिवार के सदस्यों के साथ सुखद भेंट होगी. आपका जीवन स्तर संवरेगा और समाज में आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. आज आप जो भी आवश्यक कार्य हाथ में लेंगे, उनमें गति आएगी. कुल मिलाकर दिन आपके पक्ष में बना हुआ है.
शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9
शुभ रंग: गेंहुंआ
आज का उपाय: देवी मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुएं जैसे काला तिल या छाता दान करें. सहज रहें.
वृष: निवेश और रिश्तों में सावधानी की जरूरत
वृष राशि के जातकों के लिए आज बाहरी मामलों में सक्रियता बनी रहेगी. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति आपको विशेष सजगता बनाए रखने की जरूरत है. रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करें और निवेश संबंधी गतिविधियों को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं. करीबियों का समर्थन आपको मिलता रहेगा, लेकिन कामकाज की स्थिति आज सामान्य रहेगी.
आज किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं और दान-धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं और नीति-नियमों का सख्ती से पालन करें. संकोच का भाव आज आपके कामकाजी मामलों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें.
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 8
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: देवी मां चंद्रघंटा की पूजा करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सबकी निस्वार्थ भाव से सहायता करें.
मिथुन: आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे
मिथुन राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ का ग्राफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. आज आपके लिए आय के एक से अधिक स्रोत निर्मित हो सकते हैं जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. व्यावसायिक गतिविधियों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और आप नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी.
कार्य विस्तार के नए अवसर आज आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं. धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे. प्रबंधन के प्रयासों को बल मिलेगा और आपका पूरा फोकस लाभ के प्रतिशत को बढ़ाने पर होगा.
शुभ अंक: 3, 5, 7 और 8
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की आराधना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तिल और तिलहन का दान बढ़ाएं. अपना फोकस बनाए रखें.
कर्क: प्रबंधन और शासकीय कार्यों में मिलेगी सफलता
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रबंधन के प्रयासों में तेजी आएगी. करियर और व्यापार के मोर्चे पर आपकी स्थिति काफी मजबूत बनी रहेगी. आपको अपनी कला और कौशल का पूरा लाभ मिलेगा जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य बढ़ेगा और शासकीय विषयों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है.
आज आपको पुरस्कृत किए जाने की भी संभावना है. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाने के कारण चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. पैतृक विषयों में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर पाएंगे.
शुभ अंक: 2, 3, 6, 7 और 8
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनि से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. जरूरतमंदों की मदद करें.
सिंह: भाग्य का साथ और धार्मिक यात्रा के योग
सिंह राशि के जातकों के लिए आज भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे. हितलाभ में वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं और व्यवस्था पर आपका नियंत्रण बढ़ेगा. व्यावसायिक पक्ष में आप बढ़त हासिल करेंगे. आज किसी धार्मिक यात्रा की प्रबल संभावना है जो आपके मन को शांति देगी. आस्था और विश्वास के बल पर आप आज बड़ी सफलता पाएंगे.
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपका जोर रहेगा और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. मित्रों का साथ आपको उत्साहित रखेगा और नवीन गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा. विभिन्न क्षेत्रों में आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे.
शुभ अंक: 1, 3 और 7
शुभ रंग: बैंगनी
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा करें. तेल और तिलहन का दान करें. किसी सिद्ध धर्मस्थल पर जाकर दर्शन करें.
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सजगता है अनिवार्य
कन्या राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. शारीरिक क्षमता से अधिक कार्यभार न उठाएं और खानपान पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य दिखाना आज आपके लिए हितकारी होगा. नवीन प्रयासों में सहजता रखें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें.
आज आपकी सफलता का प्रतिशत सामान्य रह सकता है और स्थितियां कुछ मिश्रित रहेंगी. ढिलाई और लापरवाही के कारण आपकी कार्यगति प्रभावित हो सकती है. आकस्मिक घटनाओं के प्रति सजग रहें और जोखिमपूर्ण कार्यों से पूरी तरह दूर रहें.
शुभ अंक: 3, 5, 7 और 8
शुभ रंग: समुद्री
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की आराधना करें. शनि से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. किसी पीड़ित व्यक्ति की सहायता करें.
तुला: दाम्पत्य में सुखद स्थिति और साझीदारी से लाभ
तुला राशि के जातकों के लिए आज घर-परिवार का वातावरण बहुत सुखद रहेगा. अपनों का साथ आपको उत्साहित रखेगा और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज आप साझीदारी के कार्यों को बढ़ाने की कोशिश करेंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा. विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
जीवन में खुशहाली आएगी और आप बड़े लक्ष्यों को साधने की योजना बनाएंगे. कार्ययोजनाओं को गति देने के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे. हर्ष और आनंद का वातावरण आपके संबंधों को और अधिक अनुकूल बनाएगा.
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुएं दान दें. अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को स्वीकार करें.
वृश्चिक: विरोधियों से सतर्क रहें और अनुशासन अपनाएं
वृश्चिक राशि के जातकों को आज विरोधियों की चाल से बचकर रहना होगा. अपने संवाद को बेहतर बनाए रखें और सेवाक्षेत्र में अपना फोकस बढ़ाएं. किसी भी तरह के लोभ और प्रलोभन में आने से बचें. आपकी वाणी और व्यवहार आज तर्कशील रहेगा जिससे आप समकक्षों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे.
कर्मठता और लगन से आप अवरोधों को दूर कर पाएंगे. सक्रियता और संतुलन ही आज आपकी सफलता की कुंजी है. करियर और कारोबार में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन अनुशासन और अधिकारियों के निर्देशों का पालन आपको सुरक्षित रखेगा.
शुभ अंक: 3, 7, 8 और 9
शुभ रंग: गहरा भूरा
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. नियमों का कड़ाई से पालन करें.
धनु: प्रेम संबंधों में सफलता और सकारात्मकता
धनु राशि के जातकों का करियर आज संवरता हुआ नजर आ रहा है. मित्रों की मदद से व्यापार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और आप आर्थिक विषयों में दूसरों से आगे रहेंगे. आपकी कला और कौशल में निखार आएगा. प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन बहुत सफल रहेगा और आपके मन के मामले बनेंगे.
प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में आप प्रभावशाली रहेंगे और आपकी सकारात्मकता का स्तर काफी ऊंचा रहेगा. स्वजनों से चले आ रहे मतभेद आज दूर होंगे जिससे घर-परिवार में सुख और सौख्य बढ़ेगा. सफलता से आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा.
शुभ अंक: 3, 5, 7 और 8
शुभ रंग: पीतांबरी
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. नई चीजों का प्रशिक्षण लें.
मकर: वैचारिक संतुलन और पारिवारिक सामंजस्य
मकर राशि के जातकों को आज घर-परिवार में सहजता बनाए रखने की जरूरत है. किसी भी बाहरी व्यक्ति के कारण अपने घर में असहजता न बढ़ने दें. निजी विषयों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और वैचारिक संतुलन बनाए रखें. बड़ों का सानिध्य आपको सही दिशा दिखाएगा.
आज आपकी रुचि भौतिक संसाधनों को बढ़ाने में रहेगी. भवन और वाहन से संबंधित मामलों में आप सक्रियता दिखाएंगे. विनम्रता और विवेक के साथ अपने कार्यों को पूरा करें. ध्यान रहे कि पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से संबंध बिगड़ सकते हैं.
शुभ अंक: 5, 6, 7 और 8
शुभ रंग: गहरा नीला
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की आराधना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें.
कुंभ: संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा और साहस बना रहेगा
कुंभ राशि के जातकों का आज मुख्य फोकस साझा हितों को संवारने पर रहेगा. आपका संपर्क क्षेत्र आज बड़ा होगा और आप लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. साहस और पराक्रम के बल पर आप अपनी साख और प्रभाव को बढ़ाएंगे. जिम्मेदारों से भेंट होने के योग हैं जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेगी.
आलस्य का त्याग करें क्योंकि आज का वातावरण आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है. अपनी जानकारियों को अपडेट रखने में आप सफल होंगे और कामकाजी विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. वाणिज्यिक प्रबंधन को मजबूती मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
शुभ अंक: 3, 7 और 8
शुभ रंग: नीलम के समान
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. मन में साहस और आत्मविश्वास रखें.
मीन: रचनात्मकता और जनकल्याण की भावना
मीन राशि के जातकों के लिए घर का वातावरण अनुकूल बना रहेगा. आप अपनी योजनाओं के अनुसार निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे. रचनात्मक प्रयासों और पारिवारिक संस्कारों को आज विशेष बल मिलेगा. आप अपने वचनों को निभाने में सफल रहेंगे जिससे निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी.
पद और प्रतिष्ठा को बल मिलेगा और आप अपने कार्यविस्तार पर जोर देंगे. आपसी संबंधों में आपका प्रभाव बढ़ेगा. आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है. जनकल्याण की भावना के साथ आप समाज में सक्रिय रहेंगे और आपका संकोच कम होगा.
शुभ अंक: 3, 6, 7 और 8
शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: मां चंद्रघंटा की आराधना करें. न्याय के देवता शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. जरूरतमंदों की मदद करें.
अरुणेश कुमार शर्मा