Aaj ka Rashifal 19 मार्च 2026: चैत्र नवरात्र पर आज मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 19 मार्च 2026, Horoscope Today: रचनात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़ेंगे और परिजनों का समर्थन बना रहेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और विभिन्न कार्यों को उचित समर्थन मिलेगा.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष: लक्ष्यों को साधने की कोशिश और खर्च पर अंकुश
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लक्ष्यों को साधने की कोशिशों वाला रहेगा. आप पेशेवर मामलों में बेहतर समन्वय का प्रयास करेंगे. ऑफिस में अधिकारीवर्ग आपका पूरा सहयोग करेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे. हालांकि, आज खर्चों पर अंकुश लगाना आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है. निवेश से जुड़े मामले आज गति पकड़ेंगे.

Advertisement

दूर देश के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. आपको आज विवेक और बड़प्पन से काम लेने की सलाह दी जाती है. कुछ कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखें. लेनदेन पर विशेष ध्यान दें और न्यायिक विषयों में धैर्य रखें. यात्रा की संभावना बनी हुई है.

शुभ अंक: 1, 3 और 9

शुभ रंग: ऐप्पल रेड

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. निरंतरता रखें.

वृष: आत्मविश्वास और आर्थिक तेजी
वृष राशि वालों के लिए आर्थिक और वाणिज्यिक क्षेत्र में आज जबरदस्त तेजी बनी रहेगी. आप आज कुछ महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय ले सकेंगे. पेशेवर रूप से आप एक उम्दा स्थिति में रहेंगे. विविध विषयों में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए आप आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदार लोगों से आपकी भेंट बढ़ेगी जिससे लाभ का प्रतिशत बेहतर होगा.

Advertisement

महत्वपूर्ण विषयों में आज गति आएगी और आपके मित्र व समकक्ष मददगार साबित होंगे. प्रबंधन में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. आपकी बहुमुखी प्रतिभा आज निखर कर सामने आएगी जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपका आत्मविश्वास आज काफी ऊंचा रहेगा और हर ओर अनुकूलता बनी रहेगी.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. तर्क पर जोर दें.

मिथुन: उन्नति, विस्तार और वरिष्ठों का साथ
मिथुन राशि के जातक आज अपने पेशेवर वरिष्ठों से मुलाकात करेंगे, जिससे चर्चा के नए अवसर बनेंगे. कार्य और व्यापार में उन्नति के साथ-साथ विस्तार पर आपका विशेष बल रहेगा. कामकाजी लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपको सबका सहयोग मिलेगा. पैतृक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. संवाद शैली को संवारने का भाव आपके मन में रहेगा.

आप प्रशासन के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. आर्थिक मामले आपके पक्ष में बनते नजर आ रहे हैं. रचनात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़ेंगे और परिजनों का समर्थन बना रहेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और विभिन्न कार्यों को उचित समर्थन मिलेगा. आप शुभ कार्यों को बढ़ावा देंगे और अपना डेली रूटीन बेहतर रखेंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 3, 5 और 9

शुभ रंग: वासंती

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. मदद बढ़ाए रखें.

कर्क: भाग्य का साथ और आध्यात्मिक उन्नति
कर्क राशि के जातकों का आज भाग्य बल काफी ऊंचा बना रहेगा. आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. विवेक और बड़प्पन से काम लेना आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा. परिजनों में स्नेह बना रहेगा और आपके सकारात्मक व्यवहार से हर कोई प्रभावित होगा. अपनी बात कहने के लिए सही समय का इंतजार करें.

लेनदेन में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. कामकाज में आपके विरोधियों की संख्या आज कम होगी. आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी और संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. नीति और नियमों का पालन करना आपको सफलता दिलाएगा. कारोबार अच्छा रहेगा और आप जन कल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे. पुण्यार्जन बढ़ेगा और सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

शुभ रंग: ऑरेंज

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान करें. जनकार्य बढ़ाएं.

सिंह: मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति और स्वास्थ्य पर ध्यान
सिंह राशि के लोग आज अपनी पेशेवर अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. आपको सलाह दी जाती है कि परिजनों का साथ और सहयोग हमेशा बनाए रखें. अपनों की सीख और सलाह पर विशेष जोर दें. व्यक्तिगत कार्य थोड़े प्रभावित रह सकते हैं, लेकिन साझीदारों का सहयोग बना रहेगा. चर्चाओं में अपनी सक्रियता दिखाएं.

Advertisement

निजी मामलों में रुचि लें और मेहनत से ही आप अपने लक्ष्य साध पाएंगे. क्षमा भाव बनाए रखना आज जरूरी है. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में धैर्य रखें और अतिश्रम या दबाव वाली स्थिति से बचें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सद्व्यवहार बनाए रखें और व्यापारिक अनुबंधों में पूरी तरह सजग रहें.

शुभ अंक: 1, 5, 3 और 9

शुभ रंग: केशरिया

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. विनम्र रहें.

कन्या: टीम वर्क और संबंधों में संतुलन
कन्या राशि के जातकों का आज पूरा फोकस अपनी टीम पर बना रहेगा. सहकारिता की भावना में आपका विश्वास बढ़ेगा. आप प्रबंधकीय कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे और लाभ का प्रतिशत भी काफी अच्छा रहेगा. कारोबारी संबंध आज संवरेंगे और आप सबके साथ मिलकर खुशियों को साझा करने में आगे रहेंगे.

व्यक्तिगत संपर्कों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे. संबंधों में संतुलन बढ़ाना आज आपके लिए प्राथमिकता होगी. चर्चा संवाद में अपनी पहल बनाए रखें और लेनदेन में स्पष्टता रखें. विविध मामलों में गति आएगी और आप पेशेवर चर्चाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. मित्रों और सहकर्मियों के साथ मिलकर चलना फायदेमंद होगा.

शुभ अंक: 1, 3, 5 और 9

Advertisement

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. वचन रखें.

तुला: मध्यम समय और कार्य प्रबंधन
तुला राशि के जातकों के लिए समय की चाल आज थोड़ी मध्यम रह सकती है. कामकाज में सहजता बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर होगा. पेशेवर मामलों में दबाव के कुछ संकेत मिल रहे हैं, इसलिए प्रबंधन पर विशेष जोर दें. अपने कला कौशल को संवारने का प्रयास करें. परिस्थितियां आज मिलीजुली रहेंगी.

कोशिश करें कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य वक्त पर पूरे कर लें. वाणिज्यिक मामलों में परस्पर समन्वय से काम करना सफल रहेगा. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं और चर्चा के दौरान सजग रहें. सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा और सेवाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षमता में वृद्धि के योग हैं और प्रबंधन संवरेगा.

शुभ अंक: 3, 6 और 9

शुभ रंग: क्रीम मलर

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. तर्कशील रहें.

वृश्चिक: साहस, पराक्रम और अनुभवियों का साथ
वृश्चिक राशि के लोग आज मित्रों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे. आपके साहस और पराक्रम से जरूरी कार्य आपके पक्ष में बनेंगे. आर्थिक गतिविधियों को संतुलित रखना आपकी प्राथमिकता होगी. आपको आज अनुभवी लोगों का साथ और समर्थन मिलेगा. वरिष्ठों की आज्ञा का पालन करना और उनका अनुसरण करना लाभकारी होगा.

Advertisement

शिक्षण और प्रशिक्षण पर आपका विशेष जोर रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों को आप निडर होकर आगे बढ़ाएंगे और लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से मन में सकारात्मकता बनी रहेगी. संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें. व्यक्तिगत प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा और प्रबंधन पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा.

शुभ अंक: 1, 3 और 9

शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. स्पष्टता रखें.

धनु: घर में सहजता और बड़प्पन का भाव
धनु राशि के जातकों के घर में आज काफी सहज वातावरण बना रहेगा. परिवार के मामलों में आप सहजता बनाए रखेंगे और परिजनों के साथ निजी कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे. व्यक्तिगत विषयों में आप खुद पहल करेंगे, लेकिन स्वार्थ की भावना से दूर रहें. संबंधियों के साथ जरूरी सूचनाएं साझा करें, अतिथि आ सकते हैं.

प्रबंधकीय मामलों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी और मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. अपनी सोच में संकीर्णता को त्यागें और बड़प्पन से काम लें. बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखना आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. पेशेवर और प्रबंधकीय प्रयासों को आज काफी बल मिलने वाला है.

शुभ अंक: 1, 3 और 9

Advertisement

शुभ रंग: केशरिया

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. बड़प्पन रखें.

मकर: भाईचारा और सामाजिक सम्मान
मकर राशि के जातकों का आज भाईचारा बल पाएगा. बंधुओं के साथ मदद और सहयोग की भावना बढ़ेगी. सामाजिक प्रयासों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे आपकी साख और सम्मान में इजाफा होगा. आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. साहस प्रदर्शन में आप काफी सहज होंगे और आपका संपर्क संवाद का क्षेत्र बड़ा होगा.

समकक्षों से सहकार बढ़ेगा और आप सबको साथ लेकर चलना पसंद करेंगे. विभिन्न कार्यों में आज आपकी सक्रियता बनी रहेगी. चर्चा और संवाद में आपको सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आप उलझे हुए मामलों में सुलह और सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे. स्वजनों से भेंट के सुखद अवसर बनेंगे.

शुभ अंक: 1, 5, 8 और 9

शुभ रंग: पीतांबर

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. समभाव रखें.

कुंभ: परिवार का सहयोग और वित्त प्रबंधन
कुंभ राशि के जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिलता रहेगा. अपनों के साथ आपका तालमेल बढ़ा हुआ रहेगा जिससे साख और सम्मान को बल मिलेगा. आप किसी उत्सव या आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. संस्कार और सभ्यता को आप सर्वोपरि रखेंगे. करीबियों से भेंट और बातचीत का सिलसिला बढ़ेगा.

वित्त प्रबंधन पर आपका विशेष ध्यान रहेगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपसी मेलजोल की भावना बढ़ेगी और मित्रवर्ग आपका सहयोगी रहेगा. बड़प्पन और विनम्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. व्यक्तिगत मामलों में आपका प्रदर्शन उम्दा बना रहेगा. बड़ों का आदर सम्मान करना आपको मानसिक शांति देगा.

शुभ अंक: 1, 3, 8 और 9

शुभ रंग: पीतवर्ण

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सहयोग रखें.

मीन: आत्मविश्वास, रचनात्मकता और हर्ष
मीन राशि के जातकों के लिए आज लक्ष्य साधने की कोशिशें कामयाब होंगी. आत्मविश्वास के साथ आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनी रहेगी और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आप अपने करियर और व्यापार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. घर में सुख और सौख्य में वृद्धि होगी.

हर्ष और आनंद के पल बनेंगे जिन्हें आप संबंधियों के साथ साझा करेंगे. नवीन कार्यों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे और आप अपनों को कोई सुखद सरप्राइज भी दे सकते हैं. योजनानुसार सूझबूझ से आगे बढ़ें. विनम्रता और मधुर व्यवहार से आप लोगों का दिल जीत लेंगे. यात्रा संभव है, इसलिए सीख और सलाह का पालन करें.

शुभ अंक: 1, 3 और 9

शुभ रंग: आंवला समान

आज का उपाय: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. श्रीहरि और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. व्यवस्था संवारें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement