Aaj ka Rashifal 16 मार्च 2026: कुंभ राशि वाले लेनदेन में सावधानी बनाए रखें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 16 मार्च 2026, Horoscope Today: कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा, जिससे व्यापारिक लाभ में वृद्धि होगी. धर्मकार्यों एवं पुण्यार्जन में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष - उद्योग व्यापार में सफलता का प्रतिशत संवारेगा
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. उद्योग व्यापार में सफलता का प्रतिशत संवारेगा, जिससे आपकी बाजार में स्थिति मजबूत होगी. आपको चारों ओर से शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जो आपके भविष्य की नींव रखेंगे. आप अपने कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे, जिससे अटके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे. आपके भीतर सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी, जो आपके सहकर्मियों को भी प्रेरित करेगी. आप अपने पुराने अनुभव का लाभ उठाएंगे.

Advertisement

शुभ अंक : 2 7 9
शुभ रंग : मरून
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. सद्भावना रखें.

वृष - भाग्य की कृपा से अधिकांश मामले संवार पाएंगे.

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है. भाग्य की कृपा से अधिकांश मामले संवार पाएंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. आपकी पेशेवर उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी. आपको नई पहचान दिलाएंगी. आप अपनी कार्यशैली से सभी का भरोसा जीतेंगे. आज आपका कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा, जिससे व्यापारिक लाभ में वृद्धि होगी. धर्मकार्यों एवं पुण्यार्जन में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा.


शुभ अंक : 2 6 7
शुभ रंग : सिल्वर कलर
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. तीर्थ यात्रा पर जाएं.

Advertisement

मिथुन - शारीरिक संकेतों पर फोकस बनाए रखें.

मिथुन राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. सबसे पहले अपने शारीरिक संकेतों पर फोकस बनाए रखें, स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें. आज करियर व्यवसाय में असहजता बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य न खोएं. अपनी व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें.  नियमों का उल्लंघन न करें.


शुभ अंक : 2 5 और 8
शुभ रंग : वाटर ब्लू
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. हल्के लोगों से दूर रहें.

कर्क - साझा अवसरों को बढ़ावा देंगे.

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन टीम वर्क का है. आप व्यावसायिक क्षेत्र में साझा अवसरों को बढ़ावा देंगे, जिससे सामूहिक प्रगति होगी. आपके उद्योग व्यापार में लाभ एवं सहकार बना रहेगा. कार्यस्थल पर आप अपने समकक्षों का सहयोग पाएंगे. एक अनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे. 

शुभ अंक : 2 7 और 8
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. 

सिंह - कर्मठता से अपनी जगह बनाए रखने का समय है.

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कड़े परिश्रम का है. यह आपकी कर्मठता से अपनी जगह बनाए रखने का समय है. आप अपनी कामकाजी गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. आलस्य का त्याग करेंगे. आप हर संभव पेशेवर अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास रहेगा. आज परिणाम विविध परिणाम सामान्य बन रहेंगे, इसलिए विचलित न हों. आप अपने पुराने संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी.

Advertisement

शुभ अंक : 1 2 7
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. 

कन्या - मित्रों का साथ समर्थन चहुंओर बेहतर स्थिति बनाए रखने में सहयोगी होगा.

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और सुखद है. मित्रों का साथ समर्थन चहुंओर बेहतर स्थिति बनाए रखने में सहयोगी होगा. आप परिवार या अपनों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. व्यापार में लाभ के अवसर बने रहेंगे.  आप महत्वपूर्ण विषयों में रुचि दिखाएंगे. आप हमेशा तथ्यों पर जोर देंगे .


शुभ अंक : 2 5 7
शुभ रंग : मूनलाइट
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. 

तुला - परिवार में समय देने की कोशिश होगी.

तुला राशि के जातकों का ध्यान आज घर-परिवार पर रहेगा. आपकी मुख्य परिवार में समय देने की कोशिश होगी, जिससे घरेलू विवाद शांत होंगे. साथ ही कामकाजी प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने का प्रयास रहेगा. आपके प्रेम और स्नेह के विषय पूर्ववत् होंगे. मधुरता आएगी. आप अपनी योजनानुरूप आगे बढ़ेंगे.  किसी भी व्यवधान को पार कर लेंगे. 

शुभ अंक : 2 6 7
शुभ रंग : क्रीम कलर
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. अनुभवी की सुनें.

Advertisement

वृश्चिक - सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास बनाए रहेंगे.

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज जनसंपर्क का है. आप सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास बनाए रहेंगे. किसी भी चर्चा में विवेक विनम्रता बनाए रहें, ताकि आपकी छवि खराब न हो. आप विविध मामलों में संपर्क बढ़ाने पर जोर देंगे, जो भविष्य में काम आएंगे. परिवार में बंधुजनों का सहयोग बढे़गा. संबंधों में शुभता का संचार रहेगा. आप अपने कार्यों के परिणामों से उत्साहित रहेंगे.


शुभ अंक : 2 7 और 9
शुभ रंग : चेरी रेड
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. सुनना सीखें.

धनु - धन संपत्ति के प्रयास बेहतर बने रहेंगे.

धनु राशि वालों के लिए आज आर्थिक समृद्धि का दिन है. आपके धन संपत्ति के प्रयास बेहतर बने रहेंगे. आय के नए मार्ग खुलेंगे. आप अपनी सफलता से परिजनों की खुशी बढ़ाएंगे. किसी भी चर्चा में बड़प्पन से काम लेंगे. अपने परंपरागत कार्यों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. आज आप करीबियों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. सभी व्यावसायिक मामले अनुकूल रहेंगे. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे और भावुक होकर निर्णय नहीं लेंगे. 

शुभ अंक : 2 3 7
शुभ रंग : भगवा
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. 

Advertisement

मकर - नए तौर तरीकों को अपनाने पर जोर होगा.

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आधुनिकता का है. आप कामकाज में नए तौर तरीकों को अपनाने पर जोर होगा. अपनी कलात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे. नई ऊंचाइयों को छुएंगे. आप अपने सभी पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. घर में अतिथि आगमन बना रह सकता है, जिससे उत्सव का माहौल रहेगा. आपकी वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी, जो सबका दिल जीत लेगी. आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे .


शुभ अंक : 2 5 8
शुभ रंग : मूनस्टोन
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. सृजन बनाए रखें.

कुंभ - आर्थ्रिक लेनदेन में सावधानी बनाए रखें.

कुंभ राशि के जातकों को आज वित्तीय सावधानी बरतने की आवश्यकता है. विशेषकर आर्थ्रिक लेनदेन में सावधानी बनाए रखें. किसी भी प्रकार के अनुबंधों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें. कागजात ध्यान से पढ़ें. अपनी श्रमशीलता पर जोर बढ़ाए रहें, क्योंकि मेहनत ही आपको फल देगी. आज आर्थिक मामलों में दबाव बना रह सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची न करें. विविध विषयों को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाएंगे. घर में रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है. 


शुभ अंक : 2 5 और 8
शुभ रंग : आसमानी
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. 

Advertisement

मीन - आर्थिक उन्नति के अवसर बने रहेंगे.

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. आपकी आर्थिक उन्नति के अवसर बने रहेंगे. व्यापारिक सौदेबाजी में सक्रियता आएगी, जिससे बड़ा मुनाफा होगा. आपका वित्तीय लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. आप अपने करियर व्यवसाय में तेजी बनाकर चलेंगे. किसी भी स्थिति में प्रबंधन के मामलों में सहज रहेंगे. आपको अपने मित्र व करीबी सहयोग का भाव बनाए रखेंगे. आपके कला कौशल को बल मिलेगा.


शुभ अंक : 2 3 7
शुभ रंग : स्वर्ण समान
आज का उपाय : भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा वंदना एवं अभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय का जाप करें. अध्ययन बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement