मेष राशि: अवसरों का लाभ उठाने का दिन
मेष राशि के लिए आज करियर में अच्छे मौके बनेंगे. व्यापार में भी स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और सभी का सहयोग मिलेगा. आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. प्रतिस्पर्धा में स्पष्टता रखेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाएंगे. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 3, 8, 9
आज का उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें और सूखे फल-मिश्री बांटें.
वृष राशि: भाग्य का साथ, सफलता के योग
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. करियर और व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. आप समझदारी और मेहनत से काम करेंगे. भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचेंगे.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 3, 6, 8, 9
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें, मंत्र जाप करें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें.
मिथुन राशि: धैर्य से काम लेने की जरूरत
मिथुन राशि के जातकों को आज धैर्य रखना होगा. कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से हल निकाल पाएंगे. लेन-देन में सावधानी रखें. निवेश और विदेश से जुड़े मामलों में सक्रिय रहेंगे. रिश्तों में सुधार होगा.
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 1, 3, 5, 8
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और लापरवाही से बचें.
कर्क राशि: सम्मान और प्रभाव में वृद्धि
कर्क राशि के लिए आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का असर दिखेगा. जीवन स्तर में सुधार होगा. नए लोगों से मुलाकात होगी और लाभ के अवसर मिलेंगे.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 3, 8
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें और सहयोग की भावना रखें.
सिंह राशि: मेहनत से बनेगी बात
सिंह राशि के लिए आज मेहनत जरूरी है. योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी. करियर में संतुलन रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 3, 9
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और विनम्रता बनाए रखें.
कन्या राशि: रिश्तों और करियर में संतुलन
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी. रिश्तों में मजबूती आएगी. यात्रा के योग बनेंगे और मित्रों का साथ मिलेगा.
शुभ रंग: पिस्ता
शुभ अंक: 1, 3, 5, 8
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें और अध्ययन पर ध्यान दें.
तुला राशि: स्मार्ट वर्किंग से मिलेगा लाभ
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. करियर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ बढ़ेगा. कला और कौशल से पहचान बनेगी.
शुभ अंक: 3, 6, 8
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और बड़बोलापन छोड़ें.
वृश्चिक राशि: साहस और सहयोग से सफलता
वृश्चिक राशि के जातक आज साहस के साथ आगे बढ़ेंगे. कामकाज में सफलता मिलेगी. संपर्क मजबूत होंगे और नए अवसर मिलेंगे.
शुभ रंग: एप्पल रेड
शुभ अंक: 1, 3, 8, 9
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें और व्यवस्था बनाए रखें.
धनु राशि: खुशियों और सहयोग का दिन
धनु राशि वालों के लिए आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. बचत और निवेश पर ध्यान देंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 3, 8, 9
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और बड़ा सोचें.
मकर राशि: अनुशासन से मिलेगी सफलता
मकर राशि के लिए आज अनुशासन जरूरी रहेगा. कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8, 9
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें और सहजता बनाए रखें.
कुंभ राशि: योजनाओं से मिलेगी सफलता
कुंभ राशि वालों के लिए आज योजनाएं सफल होंगी. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. रिश्तों में सुधार आएगा और सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3, 8, 9
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और योजना बनाकर काम करें.
मीन राशि: आर्थिक और करियर में मजबूती
मीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. करियर में सफलता मिलेगी. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्यक्षमता में सुधार होगा.
शुभ रंग: सनराइज
शुभ अंक: 1, 3, 8, 9
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें और सक्रियता बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा