Aaj ka Rashifal 10 मार्च 2026: कुंभ राशि वाले निजी विषयों में तेजी लाएं, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 10 मार्च 2026, Horoscope Today: मामलों में आपकी सक्रियता बहुत प्रभावशाली रहेगी. टीमवर्क में आप बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे, जिससे सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान होगा.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष - आज आपकी दिनचर्या में आकस्मिक गतिविधियों की अधिकता बनी रहेगी, जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बनते हुए कामों में भी अचानक व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए धैर्य न खोएं. अपने विश्वास और संकल्प से आप उचित जगह बनाने में सफल होंगे. व्यवहार में सहजता और सजगता का समावेश करें. व्यवस्था और सिस्टम में विश्वास रखें. स्वास्थ्य के प्रति विशेष गंभीरता दिखाएं, लापरवाही से बचें. कामकाज में सहनशीलता और गंभीरता बनाए रखें. परिजनों और वरिष्ठों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी. किसी भी प्रकार के संकेतों को नजरअंदाज न करें. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. धैर्य, धर्म और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 5 और 9 

शुभ रंग : तांबे के समान

आज का उपाय : रामजी के दूत अतिविनम्र और महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. अपरिचित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें.

वृष - आज करियर और व्यापार के साझा मामलों में आपकी सक्रियता बहुत प्रभावशाली रहेगी. टीमवर्क में आप बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे, जिससे सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान होगा. सहकार का भाव रखने से सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. उद्योग-वाणिज्य के क्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें. व्यवस्था और योजना पर अधिक जोर रखें. परिस्थितियां पूरी तरह आपके अनुकूल और सहायक बनी रहेंगी. विनय और विवेक से ही आप कठिन कार्यों को साध पाएंगे. जीवन में शुभता और प्रसन्नता का संचार बढ़ेगा. कार्य विस्तार के जो भी अवसर मिलें, उन्हें हाथ से न जाने दें. चर्चाओं में शामिल रहें. नेतृत्व करने का मौका मिले तो पीछे न हटें.

Advertisement

शुभ अंक : 5, 6 और 9  

शुभ रंग : कांसे के समान

आज का उपाय : महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं और मिष्ठान्न बांटें. कार्यक्षेत्र में समता और संतुलन बनाए रखें.

मिथुन - आज आपकी कड़ी मेहनत आपको कार्यक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में मदद करेगी. परिश्रम से आप अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे. सफलता का सीधा संबंध आपकी मेहनत पर निर्भर है, इसलिए आलस्य का त्याग करें. महत्वपूर्ण कार्यों को लंबित न छोड़ें, अन्यथा बाद में दबाव बढ़ सकता है. अतिउत्साह में कोई गलत निर्णय न लें, सहज गति से आगे बढ़ना ही हितकर होगा. लेन-देन के मामलों में स्पष्टता रखें और उधार के चक्कर से बचें. सूझबूझ के साथ अनुबंधों का पालन करें. सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष फलदायी है. निवेश पर जोर रखें. आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना आज की मुख्य चुनौती है.

शुभ अंक : 1, 5 और 9

शुभ रंग : पीच कलर

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और काम में पूरी निष्ठा और तथ्य बनाए रखें.

कर्क - आज का दिन मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर लेकर आएगा. आपसी सहयोग और सूझबूझ से आप अपने इच्छित कार्यों को सही दिशा देंगे. आपकी कार्यक्षमता और रचनात्मक प्रयासों में वृद्धि होगी. रिश्तों में शुभता, आत्मीयता और सम्मान का भाव रखें. पेंडिंग पड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें. सफलता आपकी उम्मीदों से बेहतर रहेगी. समय का उचित प्रबंधन आपको दूसरों से आगे रखेगा. आपको कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. निजी संबंधों में सुधार आएगा. आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. अपने उत्साह को कम न होने दें, पेशेवर रूप से आप आज प्रभावी रहेंगे.

Advertisement


शुभ अंक : 1, 2, 5 और 9

 शुभ रंग : मूनलाइट

आज का उपाय : संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और कार्यों में अनुशासन का पालन करें.

सिंह - आज आप घर और परिवार को पर्याप्त समय देने के मूड में रहेंगे. परिवार के लोगों के साथ आपका सानिध्य बढ़ेगा. घरेलू प्रबंधन का लाभ उठाएं और सहजता से अपनी जिम्मेदारियां निभाएं. शासकीय मामलों में सफलता मिलेगी और सुधार बना रहेगा. पैतृक विषयों को प्राथमिकता दें. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा. व्यक्तिगत विषयों पर आपका फोकस अधिक रहेगा, कोई महत्वपूर्ण बात परिवार से साझा कर सकते हैं. सबके प्रति स्नेह का भाव रखें, तर्क-वितर्क और बहस से बचें. बड़ी सोच ही आपको बड़ी उपलब्धियां दिलाएगी. धैर्य और संयम आज आपके सबसे बड़े हथियार हैं.

शुभ अंक : 1, 5 और 9  

शुभ रंग : गेरुआ

आज का उपाय : महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. लालच और शॉर्टकट से दूर रहें.

कन्या - आज आप आर्थिक एवं वाणिज्यिक कार्यों को विशेष गति देंगे. पेशेवरों के साथ सहकार की भावना से जुड़ें. विविध मामलों में आपका पराक्रम और पहल देखने लायक होगी. भाईचारा और आपसी तालमेल बल पाएगा. साहस और स्पष्टता से आप अपनी राह बनाएंगे. साझे के मामले आपके पक्ष में बनेंगे. टीम वर्क में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे काम आसान होंगे. संबंधियों के साथ सहजता बढ़ेगी. करीबियों का भरपूर समर्थन मिलेगा. शैक्षिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं आज गति पकड़ेंगी. अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. संवाद में शालीनता रखें.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 5 और 9

 शुभ रंग : खाकी

आज का उपाय : हनुमानजी को घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें. लोगों के साथ संवाद बढ़ाएं और मेलजोल पर जोर दें.

तुला - आज का दिन सुख और सौख्य में वृद्धि करने वाला है. घर में परिजनों के साथ प्रसन्नता का माहौल रहेगा. विवाह आदि से जुड़े शुभ और आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. अतिथि का आगमन मन को प्रसन्न करेगा. परिजनों की सलाह और सहयोग से आप किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं. सभी का सहयोग और विश्वास बना रहेगा. आपसी तालमेल से काम बनेंगे. व्यर्थ की बातों में ऊर्जा नष्ट न करें. प्रबंधन और प्रशासन के कार्यों में आपकी पकड़ मजबूत होगी. जीवन आनंदमय रहेगा. स्वास्थ्य और अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देना आज फायदेमंद रहेगा.

शुभ अंक : 5, 6 और 9  

शुभ रंग : मैजेंटा

आज का उपाय : परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. बड़ों के प्रति आदरभाव बनाए रखें.

वृश्चिक - आज आपके रचनात्मक प्रयासों को एक बेहतर दिशा मिलेगी, जिससे आप काफी सफल महसूस करेंगे. करियर और कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे. पद, प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि होने से लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा. आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा. सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएं. प्रशासनिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी. साझेदारी में काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. स्वयं पर फोकस बनाए रखें. विविध प्रयासों में आज आपको तेजी देखने को मिलेगी.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 5 और 9 

शुभ रंग : गहरा लाल

आज का उपाय : बजरंगबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. सृजनात्मक कार्यों को बल दें और नवाचार अपनाएं.

धनु - आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए अनिवार्य है, बजट से अधिक खर्च होने की आशंका है. किसी भी निवेश के प्रयास में जल्दबाजी या उतावली न दिखाएं. सूझबूझ के साथ ही कार्य-व्यापार में आगे बढ़ें. लेन-देन के मामलों में अत्यधिक संवेदनशीलता रखें. योजनाबद्ध तरीके से निवेश करें, अनावश्यक खर्च न बढ़ाएं. पेशेवरता से काम लें. नीति-नियमों और निरंतरता का पालन करें. दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. विभिन्न कार्यों में सजगता बरतें. घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए समय निकालें. उधार देने से बचें. बजट बनाकर ही आगे बढ़ना हितकर रहेगा.

शुभ अंक : 1, 3 और 9 

शुभ रंग : ऐप्पल रेड

आज का उपाय : महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और दान-पुण्य के कार्य बढ़ाएं.

मकर - आपकी आर्थिक स्थिति आज बहुत मजबूत बनी रहेगी. व्यावसायिक उन्नति की राह पर आप मजबूती से आगे बढ़ेंगे. लेन-देन में सहजता बनी रहेगी, जिससे मन शांत रहेगा. पेशेवर मामलों में शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. प्रियजनों के साथ आज सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा. आकर्षक व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ और समन्वय से काम लेने पर ही सफलता मिलेगी. दूरदर्शिता बनाए रखें. प्रबंधकीय सकारात्मकता आपके काम आएगी. परीक्षा-प्रतिस्पर्धा में आप प्रभावी रहेंगे. विस्तार की जो भी योजनाएं हैं, उन्हें आज गति दें. शुभ सूचना प्राप्त होने से उत्साह बढ़ेगा.

Advertisement

शुभ अंक : 5, 8 और 9  

शुभ रंग : रस्टिक रेड

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें.

कुंभ - आज का दिन पेशेवर प्रबंधन पर फोकस बनाए रखने का है. पैतृक पक्ष की मदद से आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. आपकी कार्ययोजनाएं संवरेंगी और आप समय पर लक्ष्य पूरा कर पाएंगे. वाणिज्यिक मामलों में करीबियों से बेहतर संबंध बनेंगे. सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आप सबसे आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सहयोगियों का साथ मिलेगा. निजी विषयों में तेजी लाएं. आर्थिक मामलों में गति आएगी. कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी.

शुभ अंक : 1, 5, 8 और 9 

शुभ रंग : गेंहुंआ

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और टीम में सहयोग की भावना बढ़ाएं.

मीन - आज भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिल रहा है, बने हुए मौकों को भुनाने की कोशिश करें. लक्ष्य पूरा करने में सभी का सहयोग मिलेगा. साहस और बड़प्पन बनाए रखें. संपर्क और संवाद पर आज विशेष जोर रहेगा. अधिकतर मामले बेहतर ढंग से सुलझेंगे. आशंकाओं को मन से निकाल दें, आप पूरी तरह सुरक्षित हैं. प्रबंधन की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहें. आपकी कार्ययोजनाएं बेहतर रूप से संवरेंगी. अनुभवी लोगों की सलाह को अनदेखा न करें. महत्वपूर्ण कार्यों को गति दें. सबसे मेलजोल बढ़ाएं. आस्था और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और मनोरंजन के लिए भी समय निकालें.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 3 और 9

शुभ रंग : केशरिया

आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें और धर्म-कर्म के कार्यों में संलग्न रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement