1. मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए आज का समय भाग्य और अनुकूलता को शिखर पर ले जाने वाला है. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, जिससे आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी. आपके कामकाज में फोकस बढ़ेगा. आप विभिन्न मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. यदि आप किसी नई गतिविधि या प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं, तो समय बहुत शुभ है. आय के स्रोत मजबूत होंगे.
शुभ रंग: चुनरी लाल
शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें, मीठे का भोग लगाएं. संभव हो तो किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं.
2. वृष राशि (Taurus): वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी भावनाओं और कामकाज के बीच संतुलन बनाना होगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. निजी विषयों में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. किसी करीबी से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें. यदि कोई पुरानी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
शुभ रंग: ओपल व्हाइट
शुभ अंक: 3, 6, 9
आज का उपाय: मां सिंहवाहिनी की वंदना करें . हर कार्य में सतर्कता बनाए रखें.
3. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन औद्योगिक और व्यापारिक प्रगति का है. साझा मामलों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो आपसी तालमेल से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. आपका जीवनसाथी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है, जिससे घर का नाम रोशन होगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 3, 5, 6
आज का उपाय: मां दुर्गा को मीठे का भोग लगाएं . बड़प्पन दिखाते हुए विवादों को टालें.
4. कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और लगन से फल पाने का है. नए और अपरिचित लोगों पर बहुत जल्दी भरोसा न करें, क्योंकि धोखे की आशंका बनी हुई है. बजट का ध्यान रखें , फिजूलखर्ची से बचें. कामकाज में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है. भावुक होकर कोई फैसला न लें, बल्कि तार्किकता के आधार पर आगे बढ़ें. पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, इसलिए सेहत का ख्याल रखें. नियमों का पालन करने से आप कानूनी या प्रशासनिक उलझनों से बचेंगे.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1, 2, 3, 6, 9
आज का उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें. जिद और भ्रम की स्थिति से खुद को दूर रखें.
5. सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहने वाला है. मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा या भ्रमण की योजना बन सकती है. आप अपने सहयोगियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे. छात्रों के लिए अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. आप बड़े निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे. आर्थिक और वाणिज्यिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 1, 3, 9
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें . बड़ों की सीख पर ध्यान दें.
6. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन घर-परिवार और प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने का है. घर में सुखद वातावरण बनाए रखने का प्रयास सफल होगा. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में उम्दा प्रदर्शन रहेगा. वरिष्ठों का आदर करें.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 1, 3, 5, 6
आज का उपाय: दुर्गा जी को मीठा अर्पित करें . क्षमा भाव बनाए रखें.
7. तुला राशि (Libra):
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपर्क और संवाद को बढ़ाने वाला है. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. आप नई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे. सामाजिक संपर्कों का लाभ आपके करियर में दिखेगा.सहकर्मियों का भरोसा आप पर बढ़ेगा. औद्योगिक गतिविधियों में आप प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता की राहें चारों तरफ से खुल रही हैं.
शुभ रंग: ओपल व्हाइट
शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और कार्यों में पहल करने का साहस दिखाएं.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों और आर्थिक लाभ का है. लेनदेन में स्पष्टता रखें. पेशेवर अनुशासन बनाए रखने से आपको बड़ा हितलाभ हो सकता है. लक्ष्य पर फोकस रखें. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और कुल के लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा. साज-संवार पर भी आपका ध्यान रहेगा. गतिविधियों में सावधानी बरतें और भावनाओं में बहकर किसी को अनदेखा न करें.
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
आज का उपाय: मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें और व्रत का संकल्प रखें.
9. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई भेंट-मुलाकातों और बड़े अवसरों का है. व्यावसायिक लाभ बेहतर होगा. दीर्घकालिक योजनाएं अब गति पकड़ेंगी. आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा. करीबियों से मेलजोल बढ़ेगा.
शुभ रंग: पाइनेपल
शुभ अंक: 3, 6, 9
आज का उपाय: मां दुर्गा की वंदना करें और अपने डेली रूटीन को व्यवस्थित करें.
10. मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संभलकर चलने और योजनाबद्ध निवेश करने का है. पैसों के मामलों में लापरवाही न बरतें. लुभावने प्रस्तावों के लालच में आकर गलत निवेश से बचें. व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें.न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में सावधानी रखें. दूर देश से जुड़े व्यापारिक मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. विनय और विवेक से काम लें. संकोच छोड़कर महत्वपूर्ण चर्चाओं में हिस्सा लें.
शुभ रंग: रस्ट कलर
शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
आज का उपाय: दान-पुण्य करें और मां दुर्गा की पूजा के साथ सजग रहें.
11. कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी और उत्साहजनक है. लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. आप बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश करेंगे . सफल भी होंगे. सेवा और औद्योगिक क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. साज-संवार और व्यक्तित्व विकास पर आपका जोर रहेगा.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 3, 6, 8, 9
आज का उपाय: मां सिंहवाहिनी की आराधना करें और व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें.
12. मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शासकीय और प्रशासनिक कार्यों में सफलता पाने का है. सरकारी या सत्ता से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी. अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग आपके पक्ष में रहेगा. आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और आपको आकर्षक व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, वार्ताएं सफल होंगी.
शुभ रंग: पाइनेपल
शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
आज का उपाय: मां दुर्गा की तप-साधना करें और सात्विक आहार ग्रहण करें.
अरुणेश कुमार शर्मा