Aaj ka Rashifal 9 मार्च 2026: तुला राशि वालों की धन-संपन्नता में वृद्धि होगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 9 मार्च 2026, Horoscope Today: तुला राशि वालों को सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. धन और संपन्नता में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. परंपरागत कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा दबाव वाला रह सकता है. कामकाज में जल्दबाजी दिखाने से बचना बेहतर रहेगा. किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा. ठगी या विरोधियों से जुड़ी परिस्थितियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

शुभ अंक: 2, 9
शुभ रंग: लाल, गुलाबी
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव शिवशंकर की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें तथा जरूरतमंदों की सहायता करें.

Advertisement

वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए कामकाज में स्थिरता बनाए रखने का समय है. व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी रखते हुए आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा. अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता मिलने की संभावना है. मित्रों और प्रियजनों का साथ बना रहेगा, जिससे मनोबल मजबूत रहेगा.

शुभ अंक: 2, 4, 6, 9
शुभ रंग: पर्ल पिंक
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग आज कामकाज के नए अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी. पेशेवर स्थिति सामान्य बनी रह सकती है लेकिन मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 2, 4, 5
शुभ रंग: वाटर कलर
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और नियमों का पालन करें.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के लिए अच्छा माहौल बन सकता है. कामकाजी मामलों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा. जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. सहकर्मियों और मित्रों का विश्वास जीतने में सफलता मिल सकती है.

शुभ अंक: 2, 4, 9
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और बड़ों की आज्ञा का पालन करें.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. घरेलू मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करना होगा. करीबियों की बात सुनने से रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान देने से लाभ मिल सकता है. अनावश्यक बहस से बचें और शांत तरीके से स्थितियों को संभालें.

शुभ अंक: 1, 4, 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और जल्दबाजी व जिद से बचें.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए कामकाज में विस्तार के संकेत मिल रहे हैं. पेशेवर जीवन में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. संपर्क और संवाद का दायरा बढ़ सकता है. भाई-बहनों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिल सकती है. विवेक और विनम्रता के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा.

शुभ अंक: 2, 4, 5, 9
शुभ रंग: मूनस्टोन जैसा
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और सक्रिय बने रहें.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए घर-परिवार में सुख और सहयोग का माहौल बना रह सकता है. पारिवारिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. धन और संपन्नता में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. परंपरागत कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

शुभ अंक: 4, 6, 9
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और अपने वचन का पालन करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सफलता की संभावनाएं मजबूत रह सकती हैं. वाणी और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सफलता मिल सकती है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबे समय से चल रही योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. घर में सुख और संतोष का वातावरण बना रह सकता है.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 9
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाएं.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी. किसी भी दस्तावेज या कागजी प्रक्रिया में लापरवाही न करें. रिश्तेदारों का सहयोग मिल सकता है और करीबियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. निवेश और खर्च को नियंत्रित करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

शुभ अंक: 2, 3, 9
शुभ रंग: भगवा
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और सतर्कता बनाए रखें.

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. व्यापार और वित्तीय गतिविधियों में लाभ के अवसर बन सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिल सकती है. मित्रों और करीबियों के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिल सकता है.

शुभ अंक: 2, 4, 6, 9
शुभ रंग: मूनलाइट
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और सात्विकता बनाए रखें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए कामकाज में सुधार के प्रयास सफल हो सकते हैं. प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. परिवार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मकता बनी रह सकती है.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 4, 8, 9
शुभ रंग: एक्वा कलर
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा और किए गए वादों को निभाने का प्रयास करेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. यात्रा के अवसर बन सकते हैं और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 2, 3, 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: नीलकंठेश्वर महादेव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement