Aaj ka Rashifal 6 अप्रैल 2026: धनु राशि वाले वित्तीय मामलों में सावधानी रखें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 6 अप्रैल 2026, Horoscope Today: धनु राशि के जातकों को आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखनी होगी. कामकाज सामान्य रहेगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा. परिवार में बड़ों के साथ संवाद बढ़ेगा और रिश्तों में सुधार आएगा. कार्यक्षेत्र में योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

शुभ रंग: रेड रोज
शुभ अंक: 2, 3, 6, 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, रुद्राभिषेक करें और "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें.

Advertisement

वृष राशि
वृष राशि के लिए साझेदारी और टीमवर्क लाभदायक रहेगा. व्यापार में सुधार होगा और नए अवसर मिल सकते हैं. संवाद में स्पष्टता रखने से सम्मान बढ़ेगा.

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 6, 9
आज का उपाय: शिव पूजा करें और विश्वास बढ़ाने का प्रयास करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मेहनत पर ध्यान देना होगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी. जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने से सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2, 3, 5, 6
आज का उपाय: शिव आराधना करें और विनम्रता बनाए रखें.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक रहेगा.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
आज का उपाय: रुद्राभिषेक करें और सहजता बनाए रखें.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. घर का माहौल सुखद रहेगा और प्रशासनिक मामलों में लाभ होगा.

शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 3, 5, 9
आज का उपाय: शिव पूजा करें और जिद से बचें.

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा. व्यापार में प्रगति होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 2, 5, 6
आज का उपाय: संपर्क बढ़ाएं और शिव आराधना करें.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के घर में खुशियों का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रिश्तों में मिठास आएगी.

शुभ रंग: स्फटिक जैसा
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
आज का उपाय: शिव पूजा करें और बड़ा सोचें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2, 3, 6, 9
आज का उपाय: शिव आराधना करें और अनुशासन बनाए रखें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखनी होगी. कामकाज सामान्य रहेगा और सहयोगियों का साथ मिलेगा.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 2, 3, 5, 6, 9
आज का उपाय: शिव पूजा करें और सतर्क रहें.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. करियर में प्रगति और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: रस्ट
शुभ अंक: 2, 5, 6, 9
आज का उपाय: रुद्राभिषेक करें और सक्रिय रहें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग: वाटर ब्लू
शुभ अंक: 2, 5, 6, 8
आज का उपाय: शिव पूजा करें और सहयोग की भावना बढ़ाएं.

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे.

शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3, 6, 9
आज का उपाय: शिव आराधना करें और धर्मस्थल जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement