Aaj ka Rashifal 5 अप्रैल 2026: कन्या राशि वालों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 5 अप्रैल 2026, Horoscope Today: कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी तार्किकता और श्रमशीलता आपको विजेता बनाएगी. निवेश और बजट के मामलों में लापरवाही न बरतें.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन औद्योगिक और व्यावसायिक प्रयासों में तेजी लाने वाला है. आप अपनी कार्यकुशलता से जटिल योजनाओं को भी आसानी से संचालित कर पाएंगे. व्यापारिक साझेदारी में पारदर्शिता रखें. टीम वर्क और सामंजस्य से आप कठिन लक्ष्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे. वाणी में मधुरता और व्यवहार में संतुलन आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.

Advertisement

शुभ रंग: गेरुआ

शुभ अंक: 1, 5, 9

आज का विशेष उपाय: भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित करें.  'ॐ आदित्याय नमः' का 108 बार जाप करें. मेवे-मिश्री का प्रसाद बांटें.

2. वृष राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन का है. आपकी सक्रियता ही आपको अन्य लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में मदद करेगी. कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी तार्किकता और श्रमशीलता आपको विजेता बनाएगी. निवेश और बजट के मामलों में लापरवाही न बरतें. उधार के लेनदेन से आज दूरी बनाना ही समझदारी है.


शुभ रंग: पर्ल व्हाइट

शुभ अंक: 1, 5, 6

आज का विशेष उपाय: सूर्य देव की पूजा करें और अपने वचनों के प्रति प्रतिबद्ध रहें.

3. मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. आपके पुराने प्रयास अब फल देने के लिए तैयार हैं. कार्ययोजनाएं प्रभावी रहेंगी. आप चौतरफा सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे. बड़ों का मार्गदर्शन आपके करियर की दिशा बदल सकता है. कला और कौशल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है.

Advertisement


शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 1, 5, 7

आज का विशेष उपाय: भगवान भास्कर की वंदना करें और सक्रियता बनाए रखें.

4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक स्थिरता और निजी सुख-सुविधाओं पर केंद्रित रहेगा. आप घर के मामलों में अधिक रुचि लेंगे. व्यावसायिक मोर्चे पर आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से बचें. भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं. सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत भरोसा न करें.


शुभ रंग: हल्का गुलाबी

 शुभ अंक: 1, 2, 5

आज का विशेष उपाय: भगवान सूर्य को जल दें. परिवार में बड़प्पन का परिचय दें.

5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए सामाजिक दायरा बढ़ाने का दिन है. आपके प्रभाव और साख में वृद्धि होगी. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. वित्तीय कार्यों में गति आएगी. आप 'स्मार्ट वर्किंग' के जरिए कम समय में अधिक काम निपटा पाएंगे. आलस्य का त्याग करना आपके लिए अनिवार्य है.


शुभ रंग: गहरा गुलाबी

 शुभ अंक: 1, 5

आज का विशेष उपाय: सूर्य देव की वंदना करें. अपनी आस्था और विवेक को डगमगाने न दें.

6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहने वाला है. आपके कुल-कुटुंब में आनंद का माहौल रहेगा. करियर में तेजी बनी रहेगी. महत्वपूर्ण अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य के लिए लाभकारी होगी. संकोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें, आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.

Advertisement


शुभ रंग: कत्थई

शुभ अंक: 1, 5

आज का विशेष उपाय: 'ॐ भास्कराय नमः' का जाप करें. घर आए अतिथि का सत्कार करें.

7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए रचनात्मक कार्यों में रुचि दिखाने का दिन है. आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.व्यावसायिक प्रयासों को गति मिलेगी. योजनाएं बखूबी आगे बढ़ेंगी. साहस और पराक्रम से आप अपने विरोधियों को पस्त कर देंगे. लंबी दूरी की यात्रा सुखद हो सकती है.

शुभ रंग: क्रीम कलर

शुभ अंक: 1, 5, 6

आज का विशेष उपाय: सूर्य देव की पूजा करें . मेवे-मिश्री का भोग लगाएं.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी और सूझबूझ से आगे बढ़ने का है. बजट का प्रबंधन आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. विदेशी कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लेनदेन में कागजी कार्रवाई (Paperwork) को लेकर बेहद सतर्क रहें. कार्य विस्तार के अवसर मिलेंगे, लेकिन कोई भी निवेश जल्दबाजी में न करें.


शुभ रंग: चमकदार लाल

 शुभ अंक: 1, 5, 9

आज का विशेष उपाय: सूर्य देव की उपासना करें. व्यर्थ के झगड़ों में न उलझें.

9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति का दिन है. आपकी योजनाएं अब धरातल पर उतरती दिखाई देंगी. लाभ का प्रतिशत उम्मीद से बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है. प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है.

Advertisement

शुभ रंग: ऐप्पल रेड

शुभ अंक: 1, 3, 9

आज का विशेष उपाय: भगवान भास्कर की वंदना करें. अपनी सोच को सकारात्मक और विशाल बनाए रखें.

10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पेशेवर परिणामों को अपने पक्ष में करने का है. वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपके लिए संजीवनी बनेगा. सरकारी कार्यों में तेजी आएगी. रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है. पैतृक संपदा या पैतृक कारोबार में अनुकूलन बना रहेगा. फैसले लेने में सहज रहें और अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएं.


शुभ रंग: रस्ट कलर

 शुभ अंक: 5, 8, 9

आज का विशेष उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें. मेवे-मिश्री का दान करें.

11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. आज आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें ईश्वरीय कृपा आपके साथ रहेगी. व्यापार में उछाल आएगा. नई व्यवस्थाएं आपके पक्ष में बनेंगी. शिक्षा और करियर में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. पद और प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा. किए गए वादे पूरे करने का समय है.

शुभ रंग: गहरा भूरा

 शुभ अंक: 1, 5, 8

आज का विशेष उपाय: भगवान सूर्य की पूजा करें. धार्मिक कार्यों में अपना योगदान दें.

12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए सतर्कता और सावधानी बरतें. महत्वपूर्ण समझौतों में जल्दबाजी न करें. किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें. जोखिमपूर्ण निवेश से आज पूरी तरह बचें. काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन सूझबूझ से उसे निपटाएं.

Advertisement

शुभ रंग: स्वर्णिम

 शुभ अंक: 1, 3, 6, 9

आज का विशेष उपाय: सूर्य देव की वंदना करें. समाज में आदर-स्नेह बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement