मेष: अतिभरोसे से बचें और संबंधों को संवारें
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आपको दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. मित्रों और पुराने परिचितों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. कामकाज के मामले में सफलता का प्रतिशत सामान्य रहने वाला है. व्यापारिक परिस्थितियां थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती हैं, इसलिए अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें.
आर्थिक विषयों में आप सक्रिय रहेंगे और आपकी कला-कौशल में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं और आपसी साझा भावना बढ़ेगी. परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. बड़ों की आज्ञा का पालन करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और आपका व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा.
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: ईश्वर का ध्यान करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें.
वृष: जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
वृष राशि वालों को आज व्यर्थ की चिंताओं और आशंकाओं से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए. अपनों के साथ संबंधों को सहज बनाए रखें क्योंकि आपका भावनात्मक पक्ष काफी संवेदनशील रह सकता है. करियर और व्यापार में धैर्य से काम लेना ही समझदारी है. अपनी योजनाओं के अनुसार धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहें और परिजनों से सलाह लें.
किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें. आपकी वाणी और व्यवहार आज काफी प्रभावी रहेगा, जिससे आप लोगों का दिल जीत पाएंगे. बड़ों का सानिध्य प्राप्त होगा और अपनों से नजदीकियां बढ़ेंगी. विनम्रता और विवेक के साथ काम करें. संसाधनों और वाहन-भवन के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी, हालांकि आज मानसिक दबाव थोड़ा बढ़ सकता है.
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. विनम्र रहें और आवेश में न आएं.
मिथुन: मेहनत और आत्मविश्वास का फल मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों को आज कामकाज में बहुत ज्यादा मेहनत या अतिउत्साह से बचने की जरूरत है. पेशेवर विषयों को सहजता से लें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें. आपकी कार्ययोजनाएं अब धीरे-धीरे आकार लेने लगेंगी. सामाजिक गतिविधियों में सहयोग मिलेगा और आपका संपर्क क्षेत्र पहले से काफी बेहतर होगा.
वाणिज्यिक प्रबंधन को आज नया बल मिलेगा. मेलजोल के मामले में आप काफी सहज रहेंगे और सुख-सुविधाओं पर आपका जोर रहेगा. समाज में आपकी साख और प्रभाव बढ़ेगा. आज आपकी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदार व्यक्ति से भेंट हो सकती है. आसपास का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और आप संबंधों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे.
शुभ अंक: 3, 5, 9
शुभ रंग: पीच कलर
आज का उपाय: प्रभु का भजन करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें और विनय बढ़ाएं.
कर्क: घर के माहौल को सुखद बनाए रखें
कर्क राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे बाहरी लोगों की बातों में आकर अपने घर का माहौल खराब न होने दें. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास करें. परिजनों के साथ सुखद संवाद बढ़ेगा और रिश्तों में नजदीकियां आएंगी. अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस रखें और अपनों का सहयोग प्राप्त करें.
जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे. आज किसी छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं. घर में मिला-जुला वातावरण रहेगा. संस्कारों पर आपका जोर रहेगा और आप अपने दिए हुए वचनों को निभाएंगे. खान-पान में सजग रहें और किसी भी तरह की ठगी या धोखाधड़ी का शिकार होने से बचें.
शुभ अंक: 2, 3, 7, 9
शुभ रंग: रेड रोज
आज का उपाय: 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. सहयोग का भाव रखें.
सिंह: चंद्रग्रहण का प्रभाव, बरतें अतिरिक्त सावधानी
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि चंद्रग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है. ऐसे में आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. सभी के प्रति प्रेम, स्नेह और बड़प्पन की भावना रखें. अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करने से बचें.
भेंट-वार्ता और संचार पर जोर दें, आपकी सूझबूझ से लोग प्रभावित होंगे. रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी और प्रियजनों से मुलाकात संभव है. साख और सम्मान को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें. लंबित कार्यों को पूरा करने में बहुत जल्दबाजी न दिखाएं. आज आपकी कार्ययोजनाएं मिश्रित परिणाम दे सकती हैं.
शुभ अंक: 1, 3, 7, 9
शुभ रंग: ब्राइट पिंक
आज का उपाय: ईश्वर का ध्यान करें. धर्म और आस्था बढ़ाएं. मंगल मंत्र का जाप करें.
कन्या: जिम्मेदारी से काम लें, लापरवाही महंगी पड़ेगी
कन्या राशि के जातकों के लिए आज न्यायिक मामले उभरने की आशंका है, इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न बरतें. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है. पैसों के लेनदेन में कागजी कार्रवाई को पुख्ता रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कोताही न बरतें.
वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहें, क्योंकि कामकाजी मामले आज थोड़े प्रभावित हो सकते हैं. खर्च और निवेश के मामले में सतर्कता जरूरी है. कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी और आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन उतावली दिखाने से बचें.
शुभ अंक: 3, 5, 9
शुभ रंग: अंजीर समान
आज का उपाय: मंगल मंत्र का जाप करें. दूसरों की सहायता के चक्कर में खुद का नुकसान न करें.
तुला: साहस और पराक्रम से मिलेगी सफलता
तुला राशि के जातकों में आज साहस और पराक्रम का भाव बना रहेगा. पेशेवर मामलों में आपको अच्छे परिणाम और लाभ मिलने की संभावना है. करियर और कारोबार के विस्तार पर आपका विशेष जोर रहेगा. दैनिक दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश करें. आर्थिक और वाणिज्यिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.
आप अपने निजी हितों पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी उपलब्धियों को सराहा जाएगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यावसायिक गतिविधियों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. नियमों का पालन करें और प्रतिस्पर्धा में अपनी रुचि बढ़ाएं. आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और कार्य विस्तार के नए अवसर मिलेंगे. सभी मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
शुभ अंक: 3, 6, 7, 9
शुभ रंग: शहद समान
आज का उपाय: ईश्वर की भक्ति करें. व्यवस्था और अनुशासन पर अपना फोकस बढ़ाएं.
वृश्चिक: अधिकारियों की सलाह को अनदेखा न करें
वृश्चिक राशि वालों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों की बातों पर ध्यान देना चाहिए. कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम आपके कार्य विस्तार में बाधा डाल सकते हैं. अपनी प्रबंधकीय क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करें और कार्ययोजनाओं को धैर्य के साथ आगे बढ़ाएं. पेशेवर संबंधों में सुधार आएगा और पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है.
करियर और कारोबार में आपका प्रभाव बना रहेगा. सत्ता और प्रशासन से जुड़े मामले पहले की तरह ही चलेंगे. आपको समाज का पूरा समर्थन मिलेगा और अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी. जिम्मेदारों के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें ताकि कार्यस्थल पर कोई अनावश्यक विवाद न खड़ा हो.
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: गहरा लाल
आज का उपाय: 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. दूसरों की मदद का भाव रखें.
धनु: चंद्रग्रहण का समय, अनुशासन ही मूलमंत्र
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण के प्रभाव से समय थोड़ा साधारण बना हुआ है. भाग्य से जुड़े किसी भी मामले में धैर्य और अनुशासन बनाए रखें. व्यावसायिक गतिविधियों में गति बनी रहेगी और प्रबंधन के कार्य सुचारू रूप से चलेंगे. परिवार के सदस्य आज आपके सहयोगी रहेंगे. धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हों.
अपनी दिनचर्या को आस्था और विश्वास के साथ बेहतर बनाएं. कार्यक्षेत्र में थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. मित्रों का साथ आपको विभिन्न क्षेत्रों में संबल देगा. शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. किसी भी प्रकार की भ्रमपूर्ण बातों या अफवाहों से दूर रहें और अध्यात्म में रुचि बढ़ाएं.
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: सनराइज
आज का उपाय: ईश्वर का भजन करें. पुण्य कार्यों में समय बिताएं और बहुत ज्यादा मेहनत न करें.
मकर: सेहत के प्रति रहें अत्यंत सजग
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण का प्रभाव स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां पैदा कर सकता है. आपको अपनी सेहत के संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक बोझ उठाने से बचें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें. व्यवस्थागत कार्यों में अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें.
बुजुर्गों और जिम्मेदारों की सलाह पर अमल करें. आज कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है. परिवार के सदस्यों की समझाइश का सम्मान करें. महत्वपूर्ण कार्यों को सावधानी से करें और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं. व्यवस्था पर अपना भरोसा बढ़ाएं.
शुभ अंक: 7, 8, 9
शुभ रंग: मटमैला
आज का उपाय: मंगल देव का ध्यान करें. गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करें.
कुंभ: टीम वर्क और साझा व्यापार पर ध्यान दें
कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी टीम के प्रति सजग रहना होगा, क्योंकि टीम के कमजोर होने से व्यापार प्रभावित हो सकता है. आज किसी भी भारी या जोखिमपूर्ण काम से दूरी बनाए रखें. कार्य व्यवस्था को सरल और सहज रखें. साझा कारोबार में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं.
संबंधों में घनिष्ठता और स्थिरता आएगी. आपको विभिन्न मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. उपलब्धियों से आप उत्साहित रहेंगे और भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य बनाएंगे. प्रबंधन के कार्यों को समय पर पूरा करें. निजी मामले आज थोड़े मिश्रित रह सकते हैं.
शुभ अंक: 3, 7, 8, 9
शुभ रंग: गेंहुंआ
आज का उपाय: प्रभु का स्मरण करें. जिम्मेदार बनें और अपने कर्तव्यों का पालन करें.
मीन: वादों और प्रलोभनों से बचें
मीन राशि के जातकों को आज कामकाज में किसी के भी झूठे वादों या प्रलोभन में आने से बचना चाहिए. पेशेवर जीवन में सामंजस्य और संतुलन बढ़ाएं. सेवा क्षेत्र के कार्यों में अपना फोकस रखें और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को साधें. समय के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और लोभ-लालच से दूर रहें. अपने साथियों का भरोसा जीतें. व्यवहार को तर्कशील और संयमित रखें. अगर कोई अवरोध आता है, तो उसे धैर्य से दूर करें. सक्रियता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें. आपकी पिछली उपलब्धियां आज भी आपके साथ बनी रहेंगी.
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: बादामी
आज का उपाय: 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. क्षमाशील और सहनशील बने रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा