Weekly Rashifal 16-22 Mar 2026: मार्च माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. मार्च का नया सप्ताह 16 मार्च 2026 से लेकर 22 मार्च 2026 तक रहने वाला है. इस सप्ताह मिथुन राशि में देव गुरु बृहस्पति, सिंह राशि में केतु, मकर राशि में चंद्रमा, कुंभ राशि में राहु-मंगल-बुध और मीन राशि में शनि-सूर्य-शुक्र मौजूद रहेंगे. आइए ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि मार्च का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
नौकरीपेशा लोग धैर्य और सोच समझकर बड़े डिसीजन लें. जो लोग बिजनेस करते हैं, व्यापार में बहुत ज्यादा निवेश बढ़ाने से बचने की सलाह होगी.
वृष राशि
इस सप्ताह धन लाभ होगा. आपकी मेहनत का पूरा फल आपको प्राप्त होगा. यदि आप कहीं इन्वेस्टमेंट का मन बना रहे हैं तो डिसीजन ले सकते हैं. उसमें भी आपको फायदा होगा.
मिथुन राशि
कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति और मजबूत होगी. जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें करियर में कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभ के अवसर लेकर आ रहा है. कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे. यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि आपकी बढ़ेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपने काम सावधानी से करने की जरूरत होगी. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं. अपनी उम्र से छोटे लोगों के साथ उलझने की गलती न करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. अपनी मेहनत को और बढ़ाने का समय है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में और थोड़ा सा फोकस करना होगा. व्यापारी भी सावधानी बरतें.
तुला राशि
इस सप्ताह आपको धैर्य से काम करना होगा. किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचें. जॉब करने वाले करियर के क्षेत्र में बैलेंस बनाकर चलें. व्यापारी लोग भी अपने खर्चों को कंट्रोल करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा. रुके हुए काम इस सप्ताह आपके पूरे होंगे. वृश्चिक राशि वाले जो लोग जॉब करते हैं, अपने काम को टालें नहीं. सिस्टमैटिक तरीके से अपने कार्यों को जारी रखें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस सप्ताह अपनी इनकम को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. सुख-सुविधाओं में आपका पैसा खर्च होगा. धनु राशि वालों को महत्वपूर्ण लोगों से अगर कोई मीटिंग करनी है तो इस सप्ताह आप कर सकते हैं. बहुत ज्यादा निवेश बढ़ाने से बचें.
मकर राशि
मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें करियर में लाभ मिलेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने हर काम सावधानी से करना होगा. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी दिखाने से बचें. धन हानि संभव है. इमोशनल होकर फैसला न करें. अपने काम समय पर पूरा करें
मीन राशि
मीन राशि वालों का धर्म कर्म में मन इस सप्ताह थोड़ा ज्यादा लगेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यह सप्ताह आलस्य छोड़कर काम करने वाला है. इसलिए किसी भी काम को टाले नहीं. एक्टिव होकर के काम करें.
aajtak.in