जून माह का पहला सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 1 जून से लेकर 7 जून तक रहने वाला है. इस सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि में मंगल विराजमान रहेंगे. वृष राशि में भगवान सूर्य, मिथुन राशि में बुध-शुक्र-बृहस्पति रहेंगे. हालांकि 2 जून को बृहस्पति कर्क राशि में चले जाएंगे. इसके अलावा, केतु सिंह राशि, चंद्रमा वृश्चिक, राहु कंभ और शनि मीन राशि में रहेंगे. आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल मेष राशि में ही विराजमान हैं. इस सप्ताह आपकी मान प्रतिष्ठा और बढ़ेगी. पूरे आत्मविश्वास के साथ आप काम करेंगे. आपकी लीडरशिप क्वालिटी में और निखार आएगा. सीनियर अधिकारियों से सहयोग आपको प्राप्त होगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब के क्षेत्र में प्रमोशन के योग आपके लिए बन रहे हैं.
वृष राशि
यह सप्ताह हर काम सावधानी से करने की सलाह देता है. अगर कहीं पैसा लगाने वाले हैं तो बहुत सोच समझकर निर्णय लें. जो छात्र किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाला समय अनुकूल है. जो लोग बिजनेस करते हैं व्यापार में आपकी धन की स्थिति और अच्छी होगी. परिवार की परेशानियां इस सप्ताह दूर होंगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत और बढ़ानी होगी. सप्ताह के आखिरी चार दिनों में धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे. शत्रुओं से इस सप्ताह सावधान रहें. हर काम संभलकर करना होगा. दांपत्य जीवन में मतभेद न बढ़ने दें. स्पष्ट रूप से अपनी बात रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना होगा. जो लोग बिजनेस करते हैं, व्यापार के क्षेत्र में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. जो लोग जॉब करते हैं, सप्ताह के शुरू के चार दिन आपके लिए बड़े अनुकूल हैं. लाभ कराने वाले हैं. आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य वृष राशि में विराजमान है. सिंह राशि वाले इस सप्ताह कोई भी डिसीजन बहुत ज्यादा जल्दबाजी में ना करें. सोच समझकर निर्णय लें. जो लोग जॉब करते हैं, करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा. घर परिवार से सपोर्ट आपको प्राप्त होगा. जो लोग व्यापार करते हैं, व्यापार में निवेश बढ़ाने का फैसला इस सप्ताह न करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध इस सप्ताह आपके लिए धन लाभ के अवसर लेकर आ रहे हैं. जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, जो लोग एडमिनिस्ट्रेटिव जॉब से जुड़े हुए हैं, उनको फायदा होगा. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. रोगों से छुटकारा मिलेगा. व्यापार में धन की स्थिति और अच्छी होगी. धैर्य से सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है.
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र विराजमान है. तुला राशि वालों की इनकम इस सप्ताह और बढ़ेगी. मन की चिंता दूर होगी. आपका पैसा अगर कहीं फंसा हुआ है तो प्राप्त होगा. इस सप्ताह अपने काम समय पर पूरा करें. किसी भी काम में लापरवाही से बचें. अपनी सेहत का ध्यान रखें. कोई दवाई ले रहे हैं तो समय पर अवश्य लेते रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत को और बढ़ाना होगा. जो लोग जॉब करते हैं, अपने सीनियर अधिकारियों के साथ मिलकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट करने का आप प्रोग्राम बना सकते हैं. सीनियर अधिकारियों से सपोर्ट आपको मिलेगा. जिनका प्रमोशन ड्यू है उन्हें प्रमोशन प्राप्त होगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ होगा. आपके जो काम रुके पड़े थे उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे. उसमें सफलता मिलेगी. जो लोग जॉब करते हैं यदि आपका प्रमोशन ड्यू है तो प्रमोशन प्राप्त होगा. आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा. इस सप्ताह जो लोग बिजनेस करते हैं व्यापार में निवेश बढ़ाने का निर्णय न लें.
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव मीन राशि में विराजमान है. मकर राशि वालों को मान-सम्मान इस सप्ताह मिलेगा. आपके मन की चिंता दूर होगी. जो लोग जॉब करते हैं, आगे बढ़ने के अवसर आपको मिलेंगे. जो लोग बिजनेस करते हैं, व्यापार में लाभ को बढ़ाने का समय है. कोई महत्वपूर्ण डिसीजन आप लेना चाहते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं. प्रॉपर्टी से संबंधित डिसीजन लेना चाहते हैं तो इस सप्ताह ले सकते हैं. धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे. करियर के क्षेत्र में संभलकर फैसला करना होगा. अपनी मेहनत को बढ़ा दें. अच्छा लाभ होगा. अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें.
मीन राशि
2 जून के बाद से बृहस्पति की पावर और बढ़ जाएगी और बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं तो धन लाभ के अवसर आपके लिए बढ़ जाएंगे. मन की उलझनें दूर होंगी. आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा. लीडरशिप क्वालिटी निखर कर आएगी. जॉब के क्षेत्र में तरक्की होगी. जो लोग बिजनेस करते हैं, व्यापार में लाभ में वृद्धि होगी.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी