Trigrahi Yog 2026: शनि-शुक्र के साथ सूर्य की युति, इन 3 राशियों के अच्छे दिन आज से शुरू

सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां शुक्र और शनि पहले से मौजूद हैं. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, यह दुर्लभ त्रिग्रही योग तीन राशियों के लिए करियर में सुनहरे अवसर और आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आने वाला है.

Advertisement
मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. (Photo: ITG) मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

Trigrahi Yog 2026: ग्रहों के राजा सूर्य ने आज मीन राशि में गोचर कर लिया है. इस राशि में सुखों के प्रदाता शुक्र और न्याय देव शनि पहले से बैठे हुए हैं. इस तरह मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र ने मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण कर लिया है. यह शुभ योग 26 मार्च तक रहेगा. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, यह दुर्लभ त्रिग्रही योग तीन राशि के जातकों के लिए अपार सफलता लेकर आने वाला है. इन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. रुपए-पैसे की स्थिति बेहतर हो सकती है.

Advertisement

वृषभ राशि
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिग्रही योग धन और संसाधनों में वृद्धि का संकेत रहा है. आपको मनचाही नौकरी या बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं. बिजनेस शुरू करने या उसे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है. परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि
इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं और नौकरी ढूंढ रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है. घर के निर्णयों में सहमति बन सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त होने की संभावना जताई गई है. दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा. इस त्रिग्रही योग के बाद आपके खर्चों में भी गिरावट आने वाली है. सोच-समझकर पैसा निवेश करने वालों को लंबे समय के बाद अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.

Advertisement

कुंभ राशि
ये त्रिग्रही योग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी संकेत दे रहा है. आपके घर में धन की आवक बेहतर हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बढ़ेगा. गैर-जरूरी चीजों पर पैसा बिल्कुल खर्च नहीं करेंगे. रोजगार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. पढ़ाई से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं. दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी. पार्टनर के साथ सुखी पलों का आनंद लेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement