मकर (Capricorn):-
Cards:- Nine of wands
आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर चुके हैं. आप उस कार्य को धीरे-धीरे सफलता की तरफ लेकर जा रहे हैं. आप जानते हैं की सफलता और उन्नति पाने के लिए आपको हर कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा पर चुनौतियों के सामना करने के बाद ही आगे का मार्ग आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा. आप काफी धैर्य और संयम से धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे हैं. आप अपने किसी कार्य में जल्दबाजी नहीं दिखा रहे है. परिस्थितियों बेशक काफी प्रतिकूल दिख रही हो, किंतु यदि आप पूरे धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ेंगे.
तो विजय निश्चित ही आपकी होगी. हो सकता है, कि आप जिस कार्य को कर रहे हो. उसमें आप अकेले ही सारी परेशानियों का सामना कर रहे हो. आपके साथ कोई न खड़ा हो. फिर भी आप विश्वास रखिए आप सभी परेशानियों का मुकाबला करते हुए विजय प्राप्त करेंगे. आप किसी यात्रा की तैयारी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. हो सकता है,आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की भी प्राप्ति हुई हो .आप को किसी नई जगह पर नए पद के साथ जाना पड़ेगा. पर आप अपनी हिम्मत और मेहनत से उसे जगह भी अपने लिए अनुकूल परिस्थितियों बना ही लेंगे.
दिशा भटनागर