Surya Gochar 2026: सूर्य की 1 साल बाद मीन राशि में वापसी, इन 5 राशियों के पलटने वाले हैं दिन

15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि विराजमान हैं. सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं. लेकिन पिता-पुत्र संबंध के कारण उनकी युति कुछ राशियों के लिए शुभ और लाभकारी परिणाम दे सकती है.

Advertisement
इस सूर्य गोचर के बाद मीन राशि में सूर्य और शनि की युति भी बनने वाली है. (Photo: ITG) इस सूर्य गोचर के बाद मीन राशि में सूर्य और शनि की युति भी बनने वाली है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में शनि देव पहले से बैठे हुए हैं. सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं. हालांकि पिता-पुत्र का संबंध होने के कारण इनकी युति कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती है. आइए जानते हैं कि सूर्य का मीन राशि में गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है.

Advertisement

मेष राशि
नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा दिख रहा है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट मिल सकता है. पुराने रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. रोग-बीमारियों से जुड़ी दिक्कतों से निजात पाएंगे.

मिथुन राशि
करियर के लिहाज से यह गोचर अच्छा माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनरूप फल मिलेगा. पदोन्नति या नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार करने वालों को नए प्रोजेक्ट में डील करने का सुनहरा अवसर मिल सकता है.समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी मजबूत व्यक्ति के संपर्क में आने की संभावना है.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के खूब मौके मिलेंगे. व्यापार में विस्तार के संकेत भी नजर आ रहे हैं. खुद का व्यापार शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. 

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आसानी से धनधान्य की प्राप्ति होगी. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. सोच-समझकर निवेश करने वालों को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा. नई प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बना सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी. 

मीन राशि
नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. समाज में पहचान मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अधिक सक्षम महसूस करेंगे. पिता-पुत्र में लंबे समय से चल रही अनबन दूर होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement