Shukraditya Rajyog 2026: 15 मार्च को बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा सुनहरा मौका

Shukraditya Rajyog 2026: 15 मार्च 2026 को सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है. जानें मिथुन, तुला और मीन राशि के लिए करियर, धन और मान-सम्मान पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement
15 मार्च को बनेगा शुक्रादित्य राजयोग (Photo: ITG) 15 मार्च को बनेगा शुक्रादित्य राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

Shukraditya Rajyog 2026: 15 मार्च का दिन ज्योतिष के नजरिए से खास माना जा रहा है. इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्र ग्रह विराजमान हैं. सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए धन, करियर और सम्मान के मामले में शुभ संकेत दे सकता है.

Advertisement

सूर्य को आत्मविश्वास, पद और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, वैभव और भौतिक आनंद से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो व्यक्ति को अपने काम का अच्छा फल मिल सकता है. खासतौर पर जिन लोगों ने लंबे समय से मेहनत की है, उन्हें इस दौरान राहत मिल सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने का समय हो सकता है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. व्यापार बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है. पार्टनरशिप में फायदा मिल सकता है. आमदनी में स्थिरता आएगी और बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा. परिवार, खासकर पिता के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह राजयोग इनके लिए खास असर डाल सकता है. साझेदारी में किए गए काम से लाभ मिल सकता है. जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं. व्यापारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें.

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई डील या समझौता फाइनल हो सकता है. निवेश से भी लाभ के संकेत हैं. परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement