Shukra Shani Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर देखा जाता है. इस समय मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बन चुकी है. यह योग 2 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 मार्च तक प्रभावशाली रहने वाला है. करीब 30 साल बाद बन रही यह ग्रहों की खास स्थिति कई लोगों के लिए खास मानी जा रही है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान धन, करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक प्रगति, रुके हुए काम पूरे होने और रिश्तों में मजबूती लाने वाला माना जा रहा है. खासतौर पर वृषभ, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को इससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं. आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने की संभावना है. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रह सकती है. जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है. साथ ही इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है. पुराने दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है. निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल हो सकती हैं. साझेदारी में किए गए काम से फायदा मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता आ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे. मानसिक शांति बनी रह सकती है और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह अवधि कई इच्छाओं को पूरा करने वाली साबित हो सकती है. करियर में नई दिशा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं. आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में पहले से बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है. पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और मानसिक तनाव भी कम होगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको बड़ा फायदा मिल सकता है.
aajtak.in