Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 22 फरवरी को शुक्र करेंगे पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 22 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वभाद्रपद में प्रवेश करेंगे. जानें इस नक्षत्र परिवर्तन का मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर समेत किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव.

Advertisement
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन (Photo: ITG) शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: फरवरी के आखिरी सप्ताह में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा से निकलकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र को वैदिक ज्योतिष में सुख, प्रेम, सुंदरता, कला, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. जब भी शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर संबंधों, आर्थिक स्थिति और जीवन की स्थिति पर साफ दिखाई देता है.

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र में पूर्वभाद्रपद नक्षत्र को विचारों और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश करना कई लोगों के लिए सोच में बदलाव, नए अवसर और रिश्तों में बदलाव ला सकता है. तो आइए जानते हैं कि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. 

मेष राशि

शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत दे सकता है. काम की सराहना होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा हो सकता है. 

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए साझेदारी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. आर्थिक योजनाओं में समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है. 

तुला राशि

शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह परिवर्तन तुला जातकों के लिए राहत और अवसर दोनों ला सकता है. कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं.  सेहत में सुधार और मानसिक संतुलन बना रहेगा. 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए धन और संसाधनों से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. यदि किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement