Shukra-Guru Yuti 2026: 18 मार्च को शुक्र गुरु बनाएंगे केंद्र दृष्टि राजयोग, इन 4 राशियों को खूब मिलेगा पैसा

Shukra-Guru Yuti 2026: 18 मार्च 2026 से शुक्र और गुरु केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. इस योग के प्रभाव से वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि के लोगों को रिश्तों, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement
गुरु शुक्र बनाएंगे केंद्र दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG) गुरु शुक्र बनाएंगे केंद्र दृष्टि राजयोग 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

Shukra-Guru Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु और शुक्र को सबसे शुभ ग्रहों में गिना जाता है. गुरु ज्ञान, भाग्य और धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, प्रेम, कला और भौतिक सुखों के कारक माने जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2026 से ये दोनों ग्रह एक विशेष स्थिति में आकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे.

ज्योतिष में इस योग को काफी सकारात्मक माना जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के सामने आते हैं तो इससे प्रगति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इस दौरान कई लोगों को धन, संबंधों और करियर के क्षेत्र में अच्छे संकेत भी मिलते हैं. आइए जानते हैं कि यह योग किन 4 राशियों के लिए ज्यादा अनुकूल माना जा रहा है. 

Advertisement

वृषभ राशि

शुक्र-गुरु का यह योग वृषभ राशि के लोगों के लिए रिश्तों में सुधार और मधुरता बढ़ाने वाला माना जा रहा है. परिवार के लोगों के साथ चल रही छोटी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में भी सहयोग का माहौल बन सकता है. आर्थिक मामलों में धैर्य के साथ किए गए प्रयासों से धीरे-धीरे लाभ मिलने की संभावना है. भविष्य के लिए बचत और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने से फायदा हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए यह योग आपके लिए खास माना जा रहा है. वैवाहिक जीवन में सहयोग और समझ बढ़ सकती है. जो लोग किसी रिश्ते में हैं, उनके बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं. कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आर्थिक रूप से भी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है. पहले किए गए प्रयासों से धन लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं.

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए इस योग का असर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं. मन में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बढ़ेगा और काम को लेकर स्पष्ट सोच बन सकती है. व्यापार या नौकरी से जुड़े फैसलों में आपको अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है. रुके हुए धन से जुड़ी खबर भी मिल सकती है.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह योग मानसिक शांति और सकारात्मक सोच लेकर आ सकता है. परिवार के लोगों के साथ संबंधों में मिठास बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ सहयोग और समझ पहले से बेहतर हो सकती है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिल सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिस्थितियां मिल सकती हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे स्थिरता आने के संकेत हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement