Shani Uday 2026: अगले 1 महीने शनिदेव इन राशियों की लेंगे अग्निपरिक्षा, साढ़ेसाती-ढैय्या वालों को रहना होगा सावधान!

Shani Uday 2026: शनि ग्रह मीन राशि में उदित हो चुके हैं. ज्योतिष के अनुसार, यह बदलाव हर किसी के लिए आसान नहीं रहने वाला है. कुछ लोगों को इस दौरान मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज, पैसों और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे मन भी थोड़ा परेशान रह सकता है.

Advertisement
उदयवान शनि इन राशियों के लिए ला सकते हैं कष्ट (Photo: ITG) उदयवान शनि इन राशियों के लिए ला सकते हैं कष्ट (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

Shani Uday 2026: 22 अप्रैल 2026 को शनिदेव मीन राशि में उदय हो गए हैं. ज्योतिष के अनुसार, शनि का यह बदलाव काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इसका असर हर राशि के लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. किसी के लिए यह समय तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है, तो कुछ लोगों के लिए चुनौतियां भी बढ़ा सकता है. खासतौर पर जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस समय संभलकर चलने की जरूरत है. 

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि वालों पर इस समय साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. मन भी बेचैन रह सकता है. काम में मेहनत तो होगी, लेकिन उसका रिजल्ट मिलने में समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस दौरान शनि की ढैय्या चल रही है. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा. पढ़ाई या करियर से जुड़े प्लान्स में रुकावट आ सकती है. यात्रा से जुड़े काम भी अटक सकते हैं. ऐसे में दूसरों पर भरोसा करने के बजाय खुद की मेहनत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है. यह समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. पैसों और करियर दोनों में सावधानी रखने की जरूरत है. यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने का है.

Advertisement

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है. प्रेम जीवन और पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आ सकती है. रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए सोच-समझकर बात करना जरूरी है. छात्रों को भी पढ़ाई में ज्यादा फोकस करना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे.

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है. यह समय पैसों और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी का है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. बोलते समय ध्यान रखें, क्योंकि आपकी बातों से घर में विवाद हो सकता है. समझदारी से फैसले लेने से स्थिति संभल सकती है.

करें ये उपाय

हर शनिवार शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनि की कृपा बनी रहती है.

शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इससे शनि दोष कम होता है.

काले तिल, काली उड़द, कंबल या लोहे की चीजों का दान करना लाभकारी माना गया है. इससे जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं. 

हनुमान चालीसा का पाठ करना और हनुमान जी की उपासना करने से शनि के कष्ट कम होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement