Shani Uday 2026: 22 अप्रैल को जागेंगे शनि! इन 3 राशियों के लोग जल्द हो सकते हैं अमीर

Shani Uday 2026: 22 अप्रैल को शनि देव मीन राशि में उदयवान होने वाले हैं. शनि का उदयवान होना कुछ राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इन राशियों की सोई तकदीर अचानक से जाग सकती है. धन की स्थिति में भी सुधार हो सकता है.

Advertisement
उदयवान होकर शनि तीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. (Photo: ITG) उदयवान होकर शनि तीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

Shani Uday 2026: 22 अप्रैल को शनि उदयवान होने जा रहे हैं. शनि देव 13 मार्च को ही अस्त अवस्था में चले गए थे. ज्योतिषविदों का कहना है कि उदयवान होकर शनि तीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. इन राशियों की धनधान्य की स्थिति बेहतर होगी. लोन-कर्ज से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती है. निवेश आदि के मामले में भी स्थिति बढ़िया रहने वाली है. आइए अब इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे और आमदनी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. गैर जरूरी खर्चों में कमी आने से रुपयों की बचत होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं.  करियर बेहतर स्थिति में रहेगा. नई नौकरी या रोजगार का प्रस्ताव भी आपको मिल सकता है. सफलता के लिए नपातुला जोखिम आप उठा सकते हैं. सीख-सलाह से आगे बढ़ने की सलाह है.

मिथुन राशि
करियर-व्यापार में उन्नति के सकते हैं. मेहनत करने वालों को निश्चित तौर पर शुभ परिणाम मिलेंगे. पुराने निवेश से लाभान्वित होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा भी मिलने के योग बन रहे हैं. साथ ही, आप रोग-बीमारियों से निजात पाएंगे. स्वास्थ्य आपका उत्तम रहने वाला है. खान-पान का विशेष ख्याल रखेंगे. यदि घर में किसी सदस्य की तबियत खराब चल रही है, तो उसमें भी सुधार आने की संभावना है.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं. कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. अगर नया काम शुरू करने या व्यवसाय के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यही टाइम सबसे अच्छा है. आप सोच-समझकर पूरी रणनीति के साथ जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको कामयाबी जरूर मिलेगी. नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना भी आपका पूरा हो सकता है. परिवार के सदस्यों का भी पूरा सपोर्ट आपको मिलने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement