Shani Uday: शनि उदय, खरमास भी हो रहा खत्म! 14 अप्रैल से आने वाले हैं इन 4 राशियों के अच्छे दिन

14 अप्रैल से खरमास खत्म हो जाएगा. इसके बाद 21 अप्रैल से शनि का भी उदय होने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दोनों घटनाएं कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत हैं. आइए जानते हैं कि इससे किन राशियों के दिन बदलेंगे.

Advertisement
21 अप्रैल को मीन राशि में शनि का उदय होने वाला है. (Photo: ITG) 21 अप्रैल को मीन राशि में शनि का उदय होने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

Shani Uday 2026: 14 अप्रैल को जैसे ही सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे, खरमास समाप्त हो जाएगा. खरमास में शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इसके बाद 21 अप्रैल को मीन राशि में शनि भी उदयवान हो जाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशि के जातकों के लिए अशुभ और फलदायी माना जा रहा है. इन राशियों के जीवन में बीते कुछ दिनों से जितनी भी समस्याएं, रुकावटें चल रही थीं. वो बहुत जल्द दूर हो सकती हैं.

Advertisement

वृष राशि
अप्रैल का महीना वृषभ राशि के लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है. अस्त शनि और खरमास खत्म होते ही इस राशि के जातकों की दिन एकदम से पलटेंगे. नौकरी-व्यापार में लाभ मिलने लगेगा. प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलेगा. उधार या कर्ज में दिया हुआ रुपया भी आपके पास वापस आ सकता है. पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

मिथुन राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. धनधान्य के मामले लाभ देंगे. निवेश की योजनाओं से लाभान्वित रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खान-पान और डेली रूटीन में सुधार आएगा. जो लोग उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही अच्छा है. रुपया पैसा तेजी से आपकी तरफ खिंचा आएगा. घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.

तुला राशि
अप्रैल में तुला राशि वाले किसी बड़ी उपलब्धि को प्राप्त कर सकते हैं.  करियर-व्यापार में लाभ की संभावनाएं प्रबल होंगी. वरिष्ठों को आपके क्रिएटिव आइडियाज खूब पसंद आएंगे. अचानक धन लाभ से आपका मन खुश रहेगा. खर्चों में कमी आने से बैंक-बैलेंस बढ़िया स्थिति में रहेगा. परिवार, दोस्त या रिश्तेदारों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा. 

Advertisement

मकर राशि
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. पुराने दोस्त या संपर्कों से आपको लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. भाई-बहन का सहयोग भी आपको इस दौरान मिलने वाला है. उनके सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने वाला है.  वाहन या नए घर की खरीदारी संभव है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement