21 मार्च यानी आज शनि ग्रह की चाल बदलने वाली है. शनि आज शाम करीब 4 बजे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करने वाले हैं. यहां शनि 17 अप्रैल तक रहेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव ही हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में जाने के बाद तीन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है. लाभान्वित होने वाली राशियों एक पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर शनि की ढैय्या भी चल रही है. इसलिए इस पद नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. यह नक्षत्र पद परिवर्तन मेष राशि वालों को विभिन्न मोर्चों पर शुभ परिणाम देने वाला है. जीवन में चल रही बड़ी परेशानियों का अंत होगा. नौकरी-रोजगार से जुड़े मामले लाभ देंगे. जो लोग नौकरी का त्याग कर खुद का काम शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, उन्हें लाभ मिलेगा. किस्मत का भरपूर साथ आपको मिलने वाला है. सुख-शांति और प्रेम का माहौल आपको एक अलग तरह की खुशी देने वाला है. तनाव, चिंता से एकदम मुक्त रहेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि पर शनि की ढैय्या है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में शनि का प्रवेश आपके लिए कल्याणकारी दिख रहा है. आर्थिक स्थिति उत्तम रहने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा. व्यापार में लाभ की कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. मजबूत लोगों से कनेक्शन साधने में सफल हो सकते हैं. परिवार में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रह सकता है. इसके अलावा, संतान की तरफ से भी कुछ अच्छी खबरें मिल सकती है.
धनु राशि
धनु राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है. शनि की बदलती चाल निवेश से जुड़े कुछ अच्छे मौके लेकर आ सकता है. इस दौरान निवेश करना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है. परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध और मजबूत हो सकते हैं. दोस्तों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है. करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना और बातचीत में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
aajtak.in