Shani Asta 2026: शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

13 मार्च को शनि देव मीन राशि में अस्त होंगे, जबकि मंगल और बुध पहले से ही अस्त हैं. तीन प्रमुख ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि ज्योतिषविदों ने किन तीन राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी है.

Advertisement
तीन बड़े ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है. (Photo: ITG) तीन बड़े ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

Shani Asta 2026: शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो ग्रहों के सेनापति मंगल और राजकुमार बुध पहले से अस्त अवस्था में हैं. ऐसे में तीन बड़े ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है. इन राशियों में धन की कमी देखी जा सकती है. करियर, व्यापार की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है. घर-परिवार में तनाव-चिंता बढ़ सकती है. चोट-दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी.

Advertisement

कर्क राशि
तीन बड़े ग्रहों का अस्त होना कर्क राशि के चिंताजनक माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं बढ़ सकती हैं. पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा. बड़े निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको नुकसान दे सकती है. गुस्सा और अहंकार से बचें. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. 

कन्या राशि
शनि-मंगल-बुध का अस्त होना कन्या राशि वालों को भी जोखिम में डाल सकता है. निजी जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी. कामकाज से जुड़े मामलों में रुकावटें आएंगी. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलना आसान नहीं होगा. आर्थिक पक्ष भी प्रभावित हो सकता है. खर्चों को सीमित रखें और फिलहाल नए निवेश से बचना ही अच्छा विकल्प है. आय बढ़ाने के नए विकल्पों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है.

Advertisement

मकर राशि
इसी तरह मकर राशि के लिए भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है. धन का प्रवाह धीमा पड़ सकता है. आर्थिक दबाव महसूस करेंगे. ऐसे में बड़े या जोखिम भरे फैसले लेने से बचना ही बेहतर रहेगा. चोट-दुर्घटना की संभावना भी बनती दिख रही है. स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. पार्टनर के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के प्रयास करने होंगे.

उपाय
यदि शनि-मंगल-बुध का अस्त होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है तो कुछ उपाय कर लीजिए. शनिवार को काले तिल, काले वस्त्र या सरसों के तेल का दान करें. बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और ज्योतिषविद की सलाह पर तांबे का कड़ा या छल्ला धारण करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement