शादी के बाद यूट्यूबर कनिका शर्मा ने निभाई 'पहली रसोई' की रस्म, जानें इस खास परंपरा के बारे में

सोशल मीडिया फेमस कपल साकिब सैफी और कनिका शर्मा की शादी के बाद अब उनकी पहली रसोई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कनिका ने इस खास रस्म में अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया. तो आइए जानते हैं कि क्या होती है पहली रसोई की परंपरा और इसमें मीठा बनाने का क्या महत्व माना जाता है.

Advertisement
पहली रसोई की विशेष रस्म (Photo: ITG) पहली रसोई की विशेष रस्म (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

सोशल मीडिया और यूट्यूब की दुनिया की पॉपुलर जोड़ी साकिब सैफी और कनिका शर्मा ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है. दोनों ने प्यार को सबसे ऊपर रखते हुए शादी कर ली और खास बात ये रही कि उन्होंने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान भी किया. शादी की रस्में बेहद खास रहीं, जिसमें पहले दोनों ने हिंदू परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए और उसके बाद निकाह पढ़ा. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं और लोगों ने इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया. हालांकि, साकिब सैफी और कनिका शर्मा को लोग उनके अलग अलगे धर्मों की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं. 

Advertisement

अब शादी के बाद कनिका शर्मा की पहली रसोई रस्म की तस्वीरें सामने आईं हैं. तस्वीरों में कनिका शर्मा अपने पति साकिब सैफी के साथ अपनी पहली रसोई की रस्म इंजॉय करती नजर आ रही हैं. 

पहली रसोई की रस्म में बनाया हलवा

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि कनिका शर्मा ने अपने ससुराल में पहली बार कुछ बनाया है. जिसमें से एक फोटो में दिखा कि कनिका ने अपने पति के लिए हलवा बनाया है. पहली रसोई रस्म की इन तस्वीरों में कनिका शर्मा और साकिब सैफी बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं. एक दूसरी फोटो में यह भी दिख रहा है कि चूल्हे को फूलों से सजाया गया है. 

लेकिन, इस जोड़े की यह वायरल तस्वीरें देखकर हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल आ रहा है कि क्या होती है पहली रसोई की रस्म. तो आइए पंडित अरुणेश शर्मा जी से जानते हैं कि क्या होती है पहली रसोई की रस्म. 

Advertisement

क्या है पहली रसोई की रस्म?

पंडित अरुणेश शर्मा ने Aajtak.in से बात करते हुए बताया कि, 'जिस तरह शादी से पहले कई परंपराएं निभाई जाती हैं, उसी तरह शादी के बाद भी कई तरह की रस्में निभाई जाती है. उन्हीं में से एक है पहली रसोई की रस्म. यानी शादी के बाद दुल्हन की पहली रसोई. इस परंपरा में नई दुल्हन ससुराल में पहली बार खाना बनाती है. इस दिन नई दुल्हन कुछ मीठा भी जरूर बनाती है क्योंकि इसमें रस्म मीठा सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. माना जाता है कि किसी भी नए काम की शुरुआत मीठे से करने पर घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है. इस रस्म में मीठा बनाना परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ाने का भी प्रतीक होता है.

पहली रसोई की रस्म में क्यों बनाते हैं मीठा?

पंडित अरुणेश शर्मा के मुताबिक, 'घर की नई बहू परिवार के लोगों के लिए मीठा बनाना सिर्फ एक रस्म नहीं है बल्कि इसके पीछे एक ज्योतिषीय कारण भी छिपा हुआ है. असल में ग्रहों का संबंध घर में मौजूद हर चीज से होता है. चीजों के अलावा ग्रहों का संबंध हमारी खाने की चीजों और स्वाद से भी होता है. खासतौर पर मीठे स्वाद को बुध और सूर्य ग्रह से जोड़ा जाता है. ऐसे में जब नई बहू अपनी पहली रसोई की शुरुआत मीठा बनाकर करती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इससे ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव बना रहता है और दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement