Saptank Yog 2026: आज बनेगा रहस्यमयी सप्तांक योग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Saptank Yog 2026: सप्तांक योग को ज्योतिष में एक अद्भुत और शक्तिशाली योग माना जाता है. यह दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस योग के बनने से धन लाभ, करियर में तरक्की और किस्मत के मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को इसका फायदा मिलेगा.

Advertisement
शुक्र-शनि की युति से बनेगा सप्तांक योग  (Photo: ITG) शुक्र-शनि की युति से बनेगा सप्तांक योग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

Saptank Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब पूरे 360 डिग्री के राशि चक्र को 7 बराबर हिस्सों में बांटा जाता है, तो हर हिस्से के बीच करीब 51.26 डिग्री का अंतर बनता है. इसी विशेष स्थिति को सप्तांक योग (सेप्टाइल) कहा जाता है. इसे एक ऐसा रहस्यमयी योग माना जाता है, जो अचानक जीवन की दिशा बदल सकता है और व्यक्ति को उसके असली उद्देश्य की ओर आगे बढ़ाता है.

Advertisement

द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अप्रैल यानी आज शुक्र-शनि की खास स्थिति से सप्तांक योग बनने जा रहा है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. खासतौर पर मेहनत का फल, धन लाभ और करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अचानक धन मिलने के योग बन रहे हैं. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिल सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय किस्मत को मजबूत करने वाला रहेगा. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार में विस्तार के योग हैं. पुराने कामों में सफलता मिल सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. नए क्लाइंट्स मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है.

Advertisement

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला है. लंबे समय से रुके काम अब पूरे होने लगेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बचत बढ़ेगी. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और जीवन में स्थिरता महसूस होगी. आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement