Sakat Chauth 2022: संकष्टी चतुर्थी पर आज जरूर करें ये काम, सभी विघ्न होंगे दूर

Sakat Chauth 2022: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानि आज 21 जनवरी, शुक्रवार के दिन सकट चौथ है. मान्यता है कि जो कोई इस दिन सच्चे मन के साथ व्रत रख कर भगवान गणेश की अराधना करता है उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार इस दिन गणेश जी के प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं.

Advertisement
भगवान गणेश भगवान गणेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST
  • सकट चौथ के दिन गणेश चालीसा का पाठ और आरती करें
  • संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं माताएं

Sakat Chauth 2022: संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ, संकटा चौथ, माघी चौथ, तिल चौथ और तिलकुट चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. मान्यता है इस दिन विधि विधान से गणेश जी की पूजा और व्रत करने से संतान पर आने वाले कष्टों को विघ्नहर्ता हर लेते हैं. इस दिन यदि कुछ खास उपाय किये जाएं तो जातक के जीवन में आने वाले सभी विघ्न दूर हो जाते हैं, साथ ही सुख समृद्धि का उनके घर में हमेशा वास रहता है. आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
 

Advertisement

 सकट चौथ पर करें ये उपाय (Sakat Chauth 2022 Upay)
1- सकट चौथ के दिन गणेश चालीसा का पाठ और आरती करें. इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.  
2- सकट चौथ के दिन गणेश जी के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखें, इसके बाद पूजन करें. इससे किसी भी कार्य में आने वाली बाधाएं गणेश जी की कृपा से दूर हो जाती हैं.
3- गणेश जी की पूजा के दौरान लाल कपड़े में श्रीयंत्र और उसके बीच में सुपारी रख दें.  शाम के समय श्रीयंत्र और सुपारी को तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से घर में धन-दौलत में वृद्धि होती है.  
4- गणेश जी की हरे रंग की मूर्ति उत्तर दिशा की तरफ स्थापना करें. 11 हरी पत्ती दूब गणेश जी को अर्पित करें.  इसके बाद ॐ नमो भगवते गजाननाय का 108 बार जाप लाल आसन पर बैठकर करें.
5- भगवान गणपति की पूजा में तिल के लड्डू, गुड़ रोली, मोली, चावल, फूल तांबे के लौटे में जल, धूप, प्रसाद के तौर पर केला और मोदक रखें. भगवान गणपति के सामने धूप दीप जलाकर उनको मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से किसी भी कार्य में सफलता हासिल होगी
6- सकट चौथ के दिन पर दाईं सूंड वाले गणपति की पूजा करें, ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. 

Advertisement


सकट चौथ शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth Shubh Muhurat)
सकट चौथ शुक्रवार, जनवरी 21, 2022 को
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 21, 2022 को सुबह 08:51 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - जनवरी 22, 2022 को सुबह 09:14 बजे
सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय - रात्रि 09:00 बजे

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement