May 2026 Rajyog 2026: मई में बनेंगे ये 6 बड़े राजयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते!

May 2026 Rajyog 2026: मई 2026 में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे एक साथ कई शक्तिशाली राजयोग बनेंगे. रुचक, बुधादित्य, गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण जैसे योग सभी राशियों के करियर और आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं. जानें किस राशि को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ.

Advertisement
मई में अमीर होंगी ये राशियां (Photo: ITG) मई में अमीर होंगी ये राशियां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

May 2026 Rajyog 2026: कुछ दिनों बाद मई का महीना शुरू होने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मई 2026 का महीना ग्रहों की चाल के कारण बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे और एक साथ कई शुभ राजयोग बनाएंगे. इन योगों का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन, खासकर आर्थिक स्थिति और करियर पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महीने रुचक,  बुधादित्य,  गजकेसरी,  मालव्य,  भद्र और लक्ष्मी नारायण जैसे प्रभावशाली राजयोग बन रहे हैं, जो कई लोगों के लिए नए अवसर और लाभ लेकर आ सकते हैं.

Advertisement

मई 2026 में बनने वाले प्रमुख राजयोग

- 11 मई को मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करेंगे, जिससे रुचक राजयोग बनेगा.
- सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा.
- चंद्रमा और गुरु के मिलन से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा.
- 14 मई तक मालव्य राजयोग प्रभावी रहेगा.
- 29 मई को बुध अपनी ही राशि में आकर भद्र राजयोग बनाएंगे.
- इसी दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा.

इन सभी योगों के साथ सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध के गोचर भी इस महीने को और खास बना रहे हैं.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. करियर और बिजनेस में तेजी आएगी. नई डील्स मिलने के योग बनेंगे. निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन बिना सोचे-समझे कदम उठाने से बचें.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को धीरे-धीरे आर्थिक प्रगति देखने को मिल सकती है. समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा. हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला नुकसान दे सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय निवेश और व्यापार के लिहाज से शुभ है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत रहेंगी, जिससे नई डील्स मिल सकती हैं. डिजिटल और मार्केटिंग क्षेत्र में जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह महीना संतुलन बनाने का है. आय के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और विदेश से जुड़े कामों में लाभ के संकेत हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस महीने आर्थिक विस्तार के मौके मिल सकते हैं. बड़े निवेश और नए बिजनेस प्लान सफल हो सकते हैं. नेटवर्किंग के जरिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर और धन दोनों के लिहाज से अच्छा है. आपकी सोच और प्लानिंग मजबूत रहेगी, जिससे सही निवेश करने में मदद मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस महीने भाग्य का साथ मिल सकता है. विदेशी कंपनियों या ऑनलाइन काम से लाभ मिलने के योग हैं. लॉन्ग टर्म निवेश फायदेमंद रहेगा.

Advertisement

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अचानक धन लाभ दे सकता है. रिसर्च या टेक्निकल क्षेत्र में काम करने वालों को फायदा हो सकता है. हालांकि, जोखिम लेने से पहले सोच-समझ लें.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को पार्टनरशिप और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश में संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस महीने मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी. धीरे-धीरे किया गया निवेश लाभ देगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह समय क्रिएटिव और डिजिटल कामों में सफलता दिला सकता है. शेयर मार्केट या ट्रेडिंग में सोच-समझकर निवेश करें, लाभ मिल सकता है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह महीना सुरक्षित निवेश का है. प्रॉपर्टी या पारिवारिक व्यवसाय से लाभ मिल सकता है. जोखिम भरे फैसलों से दूर रहना बेहतर रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement