Mars Transit 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल ने आज (23 फरवरी) अपनी चाल बदल ली है. मंगल अब शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं. लेकिन असली टेंशन की बात ये है कि कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु डेरा जमाए बैठे हैं. जब मंगल और राहु एक साथ आते हैं, तो ज्योतिष में इसे 'अंगारक योग' कहा जाता है. जैसा कि नाम से ही साफ है—'अंगार' यानी आग. यह योग इंसान के स्वभाव में गुस्सा, भ्रम और जल्दबाजी पैदा करता है. मंगल यहां 2 अप्रैल 2026 तक रहेंगे. यानी अगले 40 दिन इन 4 राशियों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है
मिथुन राशि: संभलकर लें फैसले
मंगल का गोचर आपके भाग्य स्थान (नौवें भाव) में हो रहा है. राहु के साथ इसकी युति आपके बने-बनाए कामों में रुकावट डाल सकती है. अगले 40 दिन निवेश या कानूनी कागजों पर हस्ताक्षर करने में जल्दबाजी न करें. 'शॉर्टकट' के चक्कर में नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें.
कर्क राशि: रिस्क से रहें दूर
कर्क राशि के लिए यह युति आठवें भाव में है, जो अचानक आने वाली चुनौतियों का संकेत है. कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. बॉस से उलझने से बचें. आर्थिक मोर्चे पर यह 'नो रिस्क' जोन है, इसलिए शेयर बाजार से दूरी बनाएं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. मानसिक शांति के लिए विवादों को तूल न दें.
धनु राशि: वाणी पर रखें नियंत्रण
आपके तीसरे भाव (पराक्रम और संवाद) में मंगल-राहु की जोड़ी वाणी में कड़वाहट ला सकती है. दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बहस बड़े विवाद का रूप ले सकती है. पैसों के लेन-देन (उधार) से बचें, वरना धन फंस सकता है. अपनी ऊर्जा को बेकार की भागदौड़ के बजाय किसी रचनात्मक काम में लगाना आपके लिए बेहतर होगा.
कुंभ राशि: स्वभाव में आ सकती है उग्रता
यह गोचर आपकी अपनी ही राशि (लग्न भाव) में हो रहा है, जिससे गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां न होने दें. सेहत, खासकर ब्लड प्रेशर और सिरदर्द का ख्याल रखें. शेयर मार्केट में बड़े जोखिम से बचें.
aajtak.in