Mangal Nakshatra Parivartan 2026: रेवती नक्षत्र में आज आएंगे मंगल, बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल का यह गोचर कई लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है. इसका असर मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि पर खास रूप से देखने को मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि कैसे इन राशियों को करियर और जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी.

Advertisement
मंगल करेंगे नक्षत्र गोचर (Photo: ITG) मंगल करेंगे नक्षत्र गोचर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल ग्रह को ऊर्जा, हिम्मत, जमीन-जायदाद और भाई-बहनों के कारकग्रह माने जाते हैं. जब भी मंगल अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के करियर, आत्मविश्वास और फैसलों पर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 24 अप्रैल 2026 यानी आज मंगल ग्रह रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 11 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. वहीं, रेवती नक्षत्र में बुध देवता भी बैठे हुए हैं, जिससे मंगल के साथ युति बनेगी. ज्योतिषियों के मुताबिक, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना जा रहा है. इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत पलटेगी. 

Advertisement

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रह सकता है. लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, अब उनमें गति आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. बिजनेस करने वालों को भी अच्छे मौके मिल सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला रहेगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. नौकरी करने वालों के लिए भी तरक्की के संकेत हैं. खासतौर पर जो लोग मीडिया, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें इस समय का ज्यादा फायदा मिल सकता है. आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है. आपके काम की तारीफ होगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी. सरकारी नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा.

मंगल को मजबूत करने के आसान उपाय

- रोजाना मंगल मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
- मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- जरूरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल या लाल वस्त्र दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement