Mangal Gochar 2026: शनि-मंगल 23 फरवरी से इन 3 राशियों पर करेंगे दोहरी मार, बड़ी धन हानि के संकेत

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को मंगल मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पहले से चार ग्रहों का योग बना हुआ है. ज्योतिष अनुसार, शनि की राशि में मंगल का यह गोचर तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इनके खर्च बढ़ेंगे और धन का अभाव रहेगा.

Advertisement
मंगल कुंभ राशि में जाने वाले हैं, जहां चार ग्रह पहले से बैठे हुए हैं. (Photo: ITG) मंगल कुंभ राशि में जाने वाले हैं, जहां चार ग्रह पहले से बैठे हुए हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को मंगल देव मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु का चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के घर में मंगल का गोचर तीन राशियों की मुश्किल बढ़ा सकता है. इन राशि वालों का खर्च कंट्रोल से बाहर रहेगा. पैसा बड़ी मुश्किल से आपकी जेब में टिकेगा. उधार या लोन की चिंता सताएगी. आइए जानते हैं कि मंगल की चाल बदलते ही किन राशियों को सावधान रहना होगा.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए समय थोड़ा कठिन दिखाई दे रहा है. इस दौरान एक छोटी सी भूल आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है. व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है. कमाई या तरक्की का अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. घर से लेकर ऑफिस तक तनाव आपका पीछा नहीं छोड़ेगा. दांपत्य जीवन में धैर्य बनाए रखे. जीवनसाथी के साथ मतभेद न रखें. समझदारी और संयम से ही स्थिति संभल सकती है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लग्न भाव में मंगल पधार रहे हैं. यह गोचर आपके लिए बड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा. जिद, अहंकार और जल्दबाजी आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है. चोट, दुर्घटना से बचाव रखना होगा. कीमती वस्तु खो सकती हैं. सोने-चांदी की चीजों का विशेष ख्याल रखें. तरक्की के लिए कोई बड़ा जोखिम न उठाएं. दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से भी बचें

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि राशि वालों को यह गोचर धन हानि देने वाला है. आय-व्यय में संतुलन बिगड़ेगा. खर्च बढ़ने से आपका बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है. पैतृक संपत्ति के मामले में भी झटका लग सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में नहीं रहेंगे. बिना विचार किए निवेश करना नुकसानदेह रहेगा. छिपे हुए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियो से सावधान रहें.

उपाय
यदि कुंभ राशि में मंगल के जाने से आपकी मुश्किल बढ़ जाएं तो कुछ खास उपाय सहायक हो सकते हैं. मंगलवार को हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा कर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. शनिवार को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल और काले तिल का दीपक जलाएं हैं. और

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement