Malavya Rajyog 2026: 2 मार्च शुक्र मीन राशि में बनाएंगे मालव्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और सुख

Malavya Rajyog 2026: 2 मार्च 2026 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर मालव्य राजयोग यानी लक्ष्मी योग बनाएंगे. जानें इस खास योग से किन राशियों को मिलेगा धन, प्रमोशन और सुख-समृद्धि का लाभ.

Advertisement
शुक्र गोचर 2026 राशिफल (Photo: ITG) शुक्र गोचर 2026 राशिफल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:08 AM IST

Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को धन, प्रेम, विवाह और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उन्हें भौतिक सुखों के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता भी मिलती है. यही वजह है कि शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर साफ तौर पर दिखाई देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र लगभग हर 26 दिन में अपनी राशि बदलते हैं. अभी यह कुंभ राशि में हैं, लेकिन 2 मार्च को सुबह करीब 1 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 26 मार्च तक यहीं रहेंगे. खास बात यह है कि मीन राशि शुक्र की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए यहां आकर शुक्र मालव्य राजयोग यानी लक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे.

Advertisement

कैसे बनता है लक्ष्मी योग?

ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र अपनी उच्च राशि मीन या अपनी ही राशि वृषभ और तुला में स्थित हो और साथ ही कुंडली के केंद्र भाव (1, 4, 7 या 10वें घर) में हो, तब लक्ष्मी योग बनता है. इसे पंच महापुरुष योगों में शामिल किया जाता है और यह व्यक्ति को धन, वैभव और सुख प्रदान करता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं. नौकरी में तरक्की, प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में तेजी से आगे बढ़ने का हो सकता है. लीडरशिप क्वालिटी बेहतर होगी. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. पढ़ाई और उच्च शिक्षा के लिए यह समय अनुकूल है, खासकर विदेश में पढ़ाई करने की योजना सफल हो सकती है. निवेश करने से भी फायदा मिलने की संभावना है.

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को इस दौरान अचानक धन लाभ मिल सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. संपत्ति से जुड़ा फायदा भी हो सकता है. इस समय आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement