Mahalaxmi Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनके बदलती चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक 16 मार्च 2026 को एक खास ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है. इस दिन मंगल और चंद्रमा की स्थिति अनुकूल रहने वाली है, जिससे यह शुभ योग बनेगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह योग धन, सुख-सुविधा और आर्थिक प्रगति से जुड़ा माना जाता है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अधिक शुभ माना जा रहा है. इस दौरान करियर में आगे बढ़ने, व्यापार में लाभ और धन प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं.
महालक्ष्मी राजयोग क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मंगल ग्रह चंद्रमा पर शुभ दृष्टि डालता है, या फिर दोनों ग्रह केंद्र या त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में होते हैं, तब महालक्ष्मी राजयोग बनने की संभावना रहती है. कई बार इन दोनों ग्रहों की युति से भी यह योग बन जाता है. इस योग का संबंध आर्थिक उन्नति और समृद्धि से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को अचानक धन लाभ, पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में अच्छा संकेत दे सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अचानक धन लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें भी तेजी आने के संकेत हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नए अवसरों का फायदा उठा सकते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस समय अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी में तरक्की या व्यापार में मुनाफा मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पुराने प्रोजेक्ट्स या योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है. इसके साथ ही अचानक धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी यह योग सकारात्मक परिणाम दे सकता है. करियर में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार के मौके मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और निवेश से भी फायदा हो सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. इस दौरान योजनाओं को धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा.
aajtak.in