Labh Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन में होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जाता है. जून 2026 में एक बेहद खास योग बनने जा रहा है, जिसे लाभ योग कहा जाता है. 28 जून को मंगल-बृहस्पति (गुरु) यह शुभ संयोग बनाएंगे. इस योग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय धन लाभ, करियर ग्रोथ और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और अचानक लाभ के मौके भी मिल सकते हैं.
लाभ योग क्या होता है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जून 2026 को मंगल और बृहस्पति 60 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे लाभ योग बनेगा. इसे त्रिएकादश योग भी कहा जाता है. ज्योतिष में इसे काफी शुभ माना जाता है क्योंकि यह व्यक्ति को आगे बढ़ने के मौके देता है और मेहनत का अच्छा फल दिलाता है.
इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
वृषभ राशि
इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी बात खुलकर कह पाएंगे. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे मन को राहत मिलेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और सामाजिक जीवन में सुधार लेकर आएगा. कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके करियर में मदद करेंगे. परिवार में चल रही समस्याएं कम होंगी और घर का माहौल बेहतर रहेगा. धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिखेगी.
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और काम में आपकी पहचान बढ़ेगी. प्रतियोगिता में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा. पढ़ाई या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है. नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी. सेहत भी पहले से बेहतर रह सकती है.
aajtak.in